आप नेताओं के पीछे हाथ धोकर पड़े मोदी, अब मनीष सिसोदिया को जेल भेजने की तैयारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप नेताओं के पीछे हाथ धोकर पड़े मोदी, अब मनीष सिसोदिया को जेल भेजने की तैयारी

-हमारे कामों को रोकना चाहती है केंद्र सरकार, दुनिया में हो रही कामों की तारीफ

नई दिल्ली/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आप नेताओं के पीडे हाथ धोकर पड़े हैं। दिल्ली के कामों की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही और यहां ये लोग हमारे कामों को रोकना चाहते है। लेकिन हम जेल जाने से डरते नही हैं। हम शहीद भगतसिंह की औलाद है। उन्होने कहा कि भाजपा हमारे कामों से डर गई और हमसे राजनीतिक तौर पर मुकाबला नही कर पा रही है इसलिए अब केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को जेल भेजने की तैयारी कर रही है जो उचित नही है।
               आबकारी नीति को लेकर एलजी द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ये लोग मेरे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। इसके तीन कारण हैं। पहला यह कि आम आदमी पार्टी कटटर ईमानदार है। जितना चाहें कीचड़ फेंक लो, हमपर चिपकेगा नहीं। दूसरा यह कि पंजाब में जीत के बाद देशभर में आम आदमी पार्टी फैल रही है, ये उसे रोकना चाहते हैं। तीसरा कारण यह कि ये दिल्ली के शानदार काम रोकना चाहते हैं।
             सिंगापुर की सरकार पूरी दुनिया के सामने मुझे बुलाकर यह कह रहे हैं कि पूरी दुनिया को बताइए कि दिल्ली में क्या काम हो रहे हैं। इससे बड़े गर्व की क्या बात हो सकती है। दिल्ली के कामों की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ट्रंप साहब की पत्नी आई थीं तो उन्होंने हमारे स्कूलों का निरीक्षण किया था। ये हमारे दिल्ली के कामों को रोकना चाहते हैं। दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम हो रहे हैं इसलिए उन्होंने पहले स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाला और फिर शिक्षा मंत्री को जेल में डालना चाहते हैं।
               मगर मैं दिल्ली और देश के लोगों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि काम नहीं रुकेंगे। इन्होंने सत्येंद्र जैन को दो महीने जेल में रख लिया। तीन महीने, चार महीने रख लें फिर निकल आएंगे, काम फिर शुरू हो जाएगा। मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजेंगे। महीना, दो महीना, तीन महीना कब तक जेल में रखेंगे। झूठा केस है, कोर्ट में जाके गिर जाएगा। डांट पड़ेगी इनको देख लेना। लेकिन काम नहीं रुकेगा, देख लेना।
              केजरीवाल ने कहा कि 75 साल में इन पार्टियों ने मिलकर देश को बर्बाद कर दिया। 75 साल में कितने देश हमसे आगे निकल गए। क्यों? हममें कोई कमी है? सबसे टैलेंटेड लोग भारत के ही हैं, लेकिन इन्होंने लूटा है हमें। ये अपनी लूट जारी रखना चाहते हैं। दिल्ली से ये जो चिंगारी निकली है ये पूरे देश में फैलेगी। देश खड़ा हो रहा है।
             उन्होंने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ केस झूठा है, हम जेल जाने से नहीं डरते। यह लोग सावरकर की औलाद हैं, जिसने अपनी जान बचाने के लिए अंग्रेजो से माफी मांगी थी। हम लोग भगत सिंह की औलाद हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए फांसी का फंदा चूम लिया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox