भारत ने 200 करोड़ वैक्सीन लगाकर विश्व में किया कीर्तिमान स्थापित, बड़ी उपलब्धि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत ने 200 करोड़ वैक्सीन लगाकर विश्व में किया कीर्तिमान स्थापित, बड़ी उपलब्धि

-कार्यक्रम की शुरुआत से करीब 18 महीने बाद देश में अब तक 2 अरब वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं

नई दिल्ली/- भारत ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम ने रविवार को एक और महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया। कार्यक्रम की शुरुआत से करीब 18 महीने बाद देश में अब तक 2 अरब वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। इस बड़ी उपलब्धि के हासिल करने के साथ ही भारत ने विश्व में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है।
               केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक वीडियो संदेश में इस उपलब्धि के लिए देशवासियों और स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए इस टीकाकरण कार्यक्रम ने आज 200 करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य हासिल किया है। यह लक्ष्य हासिल करना देश और देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। महज 18 महीनों में हमने इस लक्ष्य को हासिल किया है। विश्व में कई देश आज भी कोविड महामारी से जूझ रहे हैं। वहीं भारत ने 200 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर न केवल एक कीर्तिमान स्थापित किया है बल्कि दुनिया को एक नई दिशा भी दिखाई है।
              डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने 2 अरब से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक देने के लिए भारत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह महामारी के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता और प्रयासों का एक और सबूत है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox