बिंदापुर पुलिस ने तीन महीने में 27 चोरियां करने वाला चोर दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिंदापुर पुलिस ने तीन महीने में 27 चोरियां करने वाला चोर दबोचा

-आरोपी पहले भी सेंधमारी, डकैती, स्नेचिंग और शस्त्र अधिनियम के 9 मामलों में रहा है शामिल -आरोपी के कब्जे से 2 चोरी के मोबाइल, 5 पानी के मीटर, 2 पानी की मोटर और एक कार की बैटरी की बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/मानसी शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के तहत बिंदापुर थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। आरोपी ने मात्र तीन महीने में 27 चोरी का वारदात कर पुलिस को सकते में डाल दिया था। अब पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को दबोच कर अपना हिसाब बराबर कर लिया है। पुलिस आरोपी की कुल 27 मामलों में गिरफ्तारी की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संजीत उर्फ चाइना पहले भी चोरी, सेंधमारी, डकैती, स्नेचिंग व शस्त्र अधिनियम के तहत 9 मामलों में शामिल रहा है।
                द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि 12 जुलाई को बिंदापुर थाना पुलिस की टीम जिसमें एसआई मोहित प्रकाश, एसआई कैलाश चंद्र, और सीटी राजेश कुमार शामिल थे मच्छी मार्किट के पास चैंकिग कर रही थी। तभी पुलिस को मटियाला गांव की तरफ से एक लड़का आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर रूक गया और फिर पीछे मुड़कर तेजी से चलने लगा लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान संजीत उर्फ चाइना निवासी विशु विहार, बिंदापुर, नई दिल्ली के रूप में बताई। उसकी तलाशी के दौरान 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जो कि थाना बिंदापुर क्षेत्र से चोरी हुए पाए गए। लगातार पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने कई अन्य सामान भी चुराए हैं और आरोपी के कहने पर 05 पानी के मीटर, 02 पानी की मोटर, 06 शिकायतकर्ता के अलग-अलग व्यक्तियों के आईडी, 01 कार बैटरी भी बरामद की गई है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने मात्र तीन महीने में करीब 27 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान संजीत उर्फ चाइना निवासी विशु विहार, बिंदापुर, नई दिल्ली, आयु 23 वर्ष के रूप में की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox