फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गणमान्य व्यक्तियों को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गणमान्य व्यक्तियों को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

-झज्जर पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा वांछित आरोपी को कोलकाता से किया गया काबू -पूछताछ के लिए आरोपी को लिया गया 02 दिन के पुलिस रिमांड पर -डीएसपी अरविंद दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पकड़े गए आरोपी के संबंध में दी विस्तृत जानकारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- फर्जी फेसबुक आईडी के द्वारा बहादुरगढ़ के गणमान्य व्यक्तियों को धमकी देने के मामले का पर्दाफाश करते हुए झज्जर पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी श्री अरविंद दहिया ने थाना सदर बहादुरगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अनेक व्यक्तियों को तरह-तरह की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। एसपी श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देश अनुसार सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में विशेष रूप से गठित पुलिस की टीम द्वारा वांछित आरोपी को कोलकाता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ शादी से पूर्व अवैध संबंध रखने के संदेह पर एक व्यक्ति से बदला लेने व उसे बदनाम करने के लिए फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। आरोपी ने उसी फर्जी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल करते हुए अनेक लोगों को तरह-तरह की धमकी देने की वारदात को अंजाम दिया।
                  इस संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ क्षेत्र के कुछ गणमान्य व्यक्तियों को फेसबुक पर अलग-अलग आपत्तिजनक उनके बारे में कुछ बातें कहीं जा रही थी। कुछ अपमानजनक बातें भी कही जा रही थी और धमकी भी दी जा रही थी। उपरोक्त के संबंध में जैसे ही पुलिस के पास शिकायत आई, उस पर तुरंत कार्यवाही शुरू की गई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि किसी व्यक्ति ने चिराग नैन नाम से एक फेसबुक आईडी बना रखी थी। वह अपने आप को लॉरेंस खजूर बता रहा था। वह फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अलग अलग धमकियां दे रहा था कि उसका नाम लॉरेंस खजूर है। अगर किसी को भी कोई वारदात को अंजाम दिलाना है तो वह उससे संपर्क करें। उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम द्वारा मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने के लिए एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया। एसपी साहब ने मामले की जांच पड़ताल की जिम्मेवारी सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार व उनके नेतृत्व में स्पेशल टीम को सौंपी थी। गहनता से जांच पड़ताल के दौरान आईपी एड्रेस से पता चला कि यह आईडी कोलकाता के 24 परगना जिला से चल रही थी। जिसके पश्चात झज्जर पुलिस की स्पेशल टीम झज्जर से कोलकाता के लिए रवाना हुई।
                 उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल पहुंच कर पुलिस टीम ने सतर्कता से कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी मुन्ना चौधरी निवासी काटाडंगा रोड गांधीनगर काकीनारा जिला नॉर्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल को काबू किया गया। आरोपी को राहदारी रिमांड पर लेकर उसे फ्लाइट से यहां लाया गया। यहां आने के बाद जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसकी शादी करीब सवा दो साल पहले एक महिला से हुई थी। शादी से पहले वह महिला यही रहती थी। वह बहादुरगढ़ में स्थित एक कंपनी में काम करती थी। शादी से पहले उस महिला के लॉरेंस खजूर नाम के एक व्यक्ति के साथ संबंध थे। जिसके बारे में उसके पति मुन्ना चौधरी को पता चला तो वह उस बात से खफा हो गया और उसने अपनी फेक फेसबुक आईडी से बहादुरगढ़ के पत्रकारों व अन्य अनेक लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे थे। वह सब के बारे में अलग-अलग आपत्तिजनक बयान करने लगा। उसने फेसबुक पर अलग-अलग पोस्ट करके बताया कि उसने कि सिद्दू मूसेवाला की हत्या में भी उसका हाथ था। इसके अतिरिक्त उसने बहादुरगढ़ शहर के गणमान्य लोगों को भी धमकी दी थी। आरोपी का इसके अतिरिक्त और कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपी ने केवल अपनी पत्नी के साथ लॉरेंस खजूर के जो संबंध थे केवल उस को बदनाम करने के लिए एक फेक फेसबुक आईडी बनाई थी। वह फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने लगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को 24 परगना बंगाल से काबु किया गया है। आरोपी को यहाँ लाकर माननीय अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई लगातार जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox