राजा नाहर सिंह प्रतिमा स्थापित हेतु- जनता की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजा नाहर सिंह प्रतिमा स्थापित हेतु- जनता की मांग

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/–आज रविवार को ईसापुर गाँव के दादा बुढ़ा मंदिर में गाँव की सरदारी शामिल हुई। नाहरगढ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर ने राजा नाहर सिंह के बलिदान को याद दिलाते हुए सभी जनमानस से आग्रह किया कि राजा नाहर सिंह जी की प्रतिमा नजफगढ (नाहरगढ) ढासा स्टैंड मेट्रो स्टेशन पर स्थापित करने के लिए तन मन धन से सहयोग करे।

नाहरगढ उत्थान संघ के सचिव परवीन डागर ने राजा नाहर सिंह जी के जीवन व बलिदान पर प्रकाश डाला और सब को अहसास दिलाया कि हम इन जैसी महान आत्माओं की बजह से आज सुरक्षित है।

मंजीत सिंह छावला ने निवासी सभा को संबोधित करते हुए अनुरोध किया कि इस मुहिम में तन मन धन से इस मुहिम में जुड़े साहिल ईसापुर ने अपने युवा साथियो के साथ मिलकर इस मुहिम में पूरे जोश से योगदान देने का आश्वासन दिया। इस सभा में सभी लोगों ने प्रतिमा स्थापित करने के लिये पूर्ण सहयोग करने का वादा किया। उपस्थित सम्मानित व्यक्तियों में श्री ख़ज़ान सिंह ढांसा 12 के प्रधान महेंद्र प्रधान ईसापुर, तरूण यादव खैरा गाँव, धर्म पाल बाकरगढ, होशियार सिंह, सुख वीर मलिकपुर, जिले सिंह ईसापुर, कपूर सिंह ढासा गाँव, वीरेन्द्र किसान यूनियन, दलजीत समसपुर, दिलीप जाफरपुर, धर्म प्रकाश मुंढेला खुर्द, ध्यान सिंह कैर और दादा बुढ़ा कमेटी के सभी सदस्य व अन्य पूर्ण सहयोगी के लिए आश्वासन दिया। नाहरगढ़ उत्थान संघ सभी दादा बुढ़ा कमेटी व सभी का धन्यवाद करती हैं

अनिल डागर अध्यक्ष नाहरगढ उत्थान संघ

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox