द्वारका सेक्टर 25 से सेंट्रल दिल्ली आधे घंटे में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका सेक्टर 25 से सेंट्रल दिल्ली आधे घंटे में

-मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन एक्सटेंशन पर ट्रायल शुरू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर दो किलोमीटर लंबे द्वारका सेक्टर-21 से द्वारका सेक्टर-25 (आईआईसीसी) मेट्रो सेक्शन पर ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। द्वारका सेक्टर 25 (आईआईसीसी) का भूमिगत स्टेशन है और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को द्वारका सेक्टर 21 से जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्तार है। इस सेक्शन के पूरा होने से नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर-25 (आईआईसीसी) एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन कॉरिडोर 24.70 किलोमीटर लंबा हो जाएगा।
                 मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक ट्रायल रन के दौरान, सिग्नलिंग सिस्टम का परीक्षण किया जा रहा है। ट्रायल रन के पूरा होने के बाद मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त  सहित विभिन्न अनुमोदन प्रदान करने वाले अधिकारियों द्वारा इस सेक्शन का अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाएगा तथा अपेक्षित अनुमोदनों के बाद इस सेक्शन को यात्रियों के आवागमन हेतु खोल दिया जाएगा।
               इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आईआईसीसी) को भारत के सबसे बड़े प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे कन्वेंशन सेंटर, ऑडिटोरियम, होटल, ऑफिस स्पेस आदि से युक्त सुविधाओं वाला यह सेंटर वर्तमान में निर्माणाधीन है। आईआईसीसी स्थित मेट्रो स्टेशन इस नए सेंटर के लिए सुगम यातायात प्रदान करेंगा ।
               मेट्रो के प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि यह स्टेशन सतह से करीब 17 मीटर की गहराई पर बन रहा है। स्टेशन में पांच प्रवेश, निकास स्थल होंगे जिन पर यात्रियों की सुगम आवाजाही हेतु 14 एस्केलेटर, पांच लिफ्टों के साथ-साथ सीढ़ियों की सुविधा भी होगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के अन्य स्टेशनों की तरह इस स्टेशन में भी फुल-हाइट प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर होंगे।
               नए कन्वेंशन सेंटर के आसपास सेवाएं देने के अलावा, यह नया स्टेशन द्वारका सेक्टर 25 और 26 के निवासियों के साथ-साथ नजदीक ही स्थित गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के साथ नए सेक्टरों को भी मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इन क्षेत्रों के निवासी लगभग आधे घंटे में मध्य दिल्ली में पहुंच सकेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox