मुनि की रेती पुलिस ने दो बाइक चोरो को राजस्थान से किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुनि की रेती पुलिस ने दो बाइक चोरो को राजस्थान से किया गिरफ्तार

-दोनो आरोपी हरियाणा के झज्जर जिला के रहने वाले, मुनि की रेती से बाइक चोरी कर भाग गये थे राजस्थान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/शिव कुमार यादव/- मुनि की रेती पुलिस ने दो मोटर साइकिल चोरों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। लेकिन दोनों आरोपी हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों ने मुनि की रेती से बाईक चोरी की थी और राजस्थान भाग गये थे। पुलिस ने पीछा कर दोनो आरोपियों को पकड़ लिया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
           पुलिस के अनुसार 17 मई को सुनील सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी अटाली व्यासी, थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना मुनि की रेती पर तहरीर दी गयी थी कि 13 मई की रात्रि को उनकी एफजेड यूके 14ए-8270 मोटरसाइकिल पुंर्णानंद पब्लिक स्कूल के पास से रात्रि में चोरी हो गई है। सूचना पर थाना मुनि की रेती ने मुक़दमा संख्या 30/22 धारा 379 के तहत दर्ज किया और जांच शुरू की।
               वाहन चोरी की इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। मुनि की रेती पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कैलाश गेट, सब इंस्पेक्टर योगेश पाण्डेय, हवलदार प्रशिक्षु गंभीर तोमर, कांस्टेबल अरूण शर्मा व कांस्टेबल रविन्द्र राणा की टीम के साथ राजस्थान पुलिस के सहयोग से दोनों अभियुक्तों को जिनके नाम जयंत धनखड़ पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम डाबला थाना सदर झज्जर, जिला झज्जर, हरियाणा व अमित सोनी पुत्र दिनेश निवासी आर्य नगर, सवेरा स्कूल के निकट थाना सिटी झज्जर, जिला झज्जर, हरियाणा को कस्बा बहरोड़, जनपद भिवाड़ी राजस्थान से 23 जून को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर ली। अभियुक्त अमित सोनी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. हरियाणा के झज्जर थाने में उसके खिलाफ 4 मुकदमे पहले से चल रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox