नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- आगामी 19 जून को होने वाले झज्जर व बहादुरगढ़ नगर परिषद के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है।
इसके लिए चुनाव ऑबजर्वर डॉ राजश्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक गतिविधि तथा असामाजिक व शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाए। वांछित, अति वांछित दोषियों की धरपकड़ के साथ-साथ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। होटल रेस्टोरेंट्स व गेस्ट हाउस की गहनता से छानबीन की जाए। विशेष नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच की जाए।
नगर परिषद चुनावों को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के मध्येनजर मंगलवार को विशेष ऑब्जर्वर डॉक्टर राजश्री सिंह आईपीएस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों व थाना प्रबंधको को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम, डीएसपी मुख्यालय झज्जर रविंदर कुंडू, डीएसपी झज्जर राहुल देव, डीएसपी अरविंद दहिया, डीएसपी झज्जर नरेश कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार व झज्जर तथा बहादुरपुर क्षेत्र के थाना प्रबंधक मौजूद रहे। उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात झज्जर व बहादुरगढ़ एरिया के थाना प्रबंधको तथा पर्यवेक्षण अधिकारियों को असामाजिक शरारती तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के दिशा निर्देश दिए। जिला के झज्जर व बहादुरगढ़ शहर में मौजूदा परिस्थितियों व संबंधित एरिया के अतीत को मध्येनजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक एवं चुनाव ऑब्जर्वर डॉ राजश्री सिंह ने बैठक में कहा कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए के हर संभव पुख्ता प्रबंध करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश किए गए हैं। चुनावों को शांतिपूर्वक तथा भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए विशेष नाकाबंदी करके कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों पर नजर रखते हुए गहनता से जांच की जाए। अवैध हथियार व नशीले पदार्थों को पकड़ने तथा शराब की तस्करी को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जाए। झज्जर व बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्रों में आगामी 19 जून को होने वाले निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सतर्कता के साथ चौतरफा निगरानी रखी जाए।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व मतदान केंद्र व आसपास के एरिया का मतदान से पूर्व बारीकी से अध्ययन कर लिया जाए। ताकि मतदान के दौरान व्यवस्थाओं को बनाए रखने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। चुनाव के दौरान संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता रखी जाए। बुथो पर सुरक्षा के अलावा जगह जगह नाकों सहित अनेक पैट्रोलिंग पार्टियों को भी तैनात किया गया है। पेट्रोलिंग पार्टियां कुछ ही समय के अंतराल में बार-2 प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचकर हर प्रकार की परिस्थितियों पर कड़ी नजर रखेंगी। कोई भी मुलाजिम किसी भी पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष या विपक्ष के बारे में जीत या हार के संबंध में किसी तरह की बहस में शामिल नहीं होगा। अगर कोई सरकारी कर्मचारी चुनाव में किसी का सहयोग करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति उकसाने वाली बातें करता है या कानून की अवहेलना करता है तो तुरन्त अपने अधिकारी को बताए। जिन बूथों पर झगड़ा होता है या जिन बूथों पर पहले गोली चली है उनका विशेष ध्यान रखना है।पोलिंग के दिन सभी शराब के ठेके बंद होने चाहिए। पोलिंग पार्टी की गाड़ियों में सभी आवश्यक साजो सामान व उपकरण होने चाहिए।


More Stories
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
Bahadurgarh STF की बड़ी कार्रवाई: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक