चुनाव ऑब्जर्वर डॉ राजश्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों व थाना प्रबंधको को दिए चुनाव सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव ऑब्जर्वर डॉ राजश्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों व थाना प्रबंधको को दिए चुनाव सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश

-निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन ने कसी कमर, प्रत्येक गतिविधि व असामाजिक व शरारती तत्वों पर रखी जाए कड़ी निगाह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- आगामी 19 जून को होने वाले झज्जर व बहादुरगढ़ नगर परिषद के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है।
                  इसके लिए चुनाव ऑबजर्वर डॉ राजश्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक गतिविधि तथा असामाजिक व शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाए। वांछित, अति वांछित दोषियों की धरपकड़ के साथ-साथ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। होटल रेस्टोरेंट्स व गेस्ट हाउस की गहनता से छानबीन की जाए। विशेष नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच की जाए।
               नगर परिषद चुनावों को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के मध्येनजर मंगलवार को विशेष ऑब्जर्वर डॉक्टर राजश्री सिंह आईपीएस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों व थाना प्रबंधको को  आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम, डीएसपी मुख्यालय झज्जर रविंदर कुंडू, डीएसपी झज्जर राहुल देव, डीएसपी अरविंद दहिया, डीएसपी झज्जर नरेश कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार व झज्जर तथा बहादुरपुर क्षेत्र के थाना प्रबंधक मौजूद रहे। उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात झज्जर व बहादुरगढ़ एरिया के थाना प्रबंधको तथा पर्यवेक्षण अधिकारियों को असामाजिक शरारती तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के दिशा निर्देश दिए। जिला के झज्जर व बहादुरगढ़ शहर में मौजूदा परिस्थितियों व संबंधित एरिया के अतीत को मध्येनजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
              पुलिस महानिरीक्षक एवं चुनाव ऑब्जर्वर डॉ राजश्री सिंह ने बैठक में कहा कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए के हर संभव पुख्ता प्रबंध करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश किए गए हैं। चुनावों को शांतिपूर्वक तथा भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए विशेष नाकाबंदी करके कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों पर नजर रखते हुए गहनता से जांच की जाए। अवैध हथियार व नशीले पदार्थों को पकड़ने तथा शराब की तस्करी को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जाए। झज्जर व बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्रों में आगामी 19 जून को होने वाले निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सतर्कता के साथ चौतरफा निगरानी रखी जाए।
                   उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व मतदान केंद्र व आसपास के एरिया का मतदान से पूर्व बारीकी से अध्ययन कर लिया जाए। ताकि मतदान के दौरान व्यवस्थाओं को बनाए रखने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। चुनाव के दौरान संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता रखी जाए। बुथो पर सुरक्षा के अलावा जगह जगह नाकों सहित अनेक पैट्रोलिंग पार्टियों को भी तैनात किया गया है। पेट्रोलिंग पार्टियां कुछ ही समय के अंतराल में बार-2 प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचकर हर प्रकार की परिस्थितियों पर कड़ी नजर रखेंगी। कोई भी मुलाजिम किसी भी पार्टी या उम्मीदवार के पक्ष या विपक्ष के बारे में जीत या हार के संबंध में किसी तरह की बहस में शामिल नहीं होगा। अगर कोई सरकारी कर्मचारी चुनाव में किसी का सहयोग करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति उकसाने वाली बातें करता है या कानून की अवहेलना करता है तो तुरन्त अपने अधिकारी को बताए। जिन बूथों पर झगड़ा होता है या जिन बूथों पर पहले गोली चली है उनका विशेष ध्यान रखना है।पोलिंग के दिन सभी शराब के ठेके बंद होने चाहिए। पोलिंग पार्टी की गाड़ियों में सभी आवश्यक साजो सामान व उपकरण होने चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox