
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- एपीसीपीएल द्वारा नैगम सामाजिक व (सीएसआर) के अन्तर्गत बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया विशेष रूप से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर एडिशनल एसपी झज्जर श्रीमती भारती डबास मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान उन्होंने बालिकाओं से मुलाकात की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में एक लक्ष्य रखने, लैंगिक समानता और सुरक्षा मुद्दो पर जागरूक होने की अवश्कता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परवेश में बालिकाओं की योग्यता व कौशल में कमी नहीं है। बस जरूरत है उचित संसाधन एवं अवसर की। उन्होंने इस कार्यशाला में बालिकाओं का मनोबल बढ़ेगा जिससे वे अपने जीवन में नई उचाईयों को छू सकेगी।
कार्यशाला का आयोजन दिनांक 02 जून, 2022 से किया जा रहा है जो 04 सप्ताह तक चलेगा। इस कार्यशाला में आस-पास के गावों की 10-12 वर्ष की छठी कक्षा में पढ़ रही लड़कियाँ भाग से रही है। इस कार्यशाला का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों और गांवों की लड़कियो को सशक्त बनाना और उन्हें बुनियादी शिक्षा, खेल स्वरूप आत्मरक्षा, योग, ध्यान, संगीत, प्रदर्शन कला के सभी क्षेत्रों में समग्र शिक्षा और अच्छी सोच प्रदान करना है। इस कार्यशाला से बालिकाओं को उनके मूल्यों तथा व्यक्ति विकास में भी सुधार करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर कार्यशाला के दौरान सोमेश बंदोपाध्याय मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर (एपीसीपीएल), प्रभात राम, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन विभाग) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी