
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पंजाबी गायक सिद्धू मुस्सेवाला की हत्या के बाद पुलिस व गैंगस्टर गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस गैंगस्टर गिरोहो के सरगनाओं से कड़ी पूछताछ में जुटी है। लेकिन इसी बीच मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान ,खान को धमकी भरे पत्र पर एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, धमकी भरा पत्र भेजने से पहले सलमान खान के घर की रेकी की गई थी। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने इस मामले में बिश्नोई गिरोह के शामिल होने की आशंका भी जताई है। मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को मिली धमकी के मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की है।
वहीं दिल्ली पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे पत्र के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की। इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस मामले में कोई हाथ नहीं है और उन्हें नहीं पता कि वह पत्र किसने जारी किया है। लेकिन यहां बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी जिसे देखते हुए पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी