दिल्ली मेट्रोः ब्लू लाईन पर कल 90 मिनट तक परेशान रहे यात्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली मेट्रोः ब्लू लाईन पर कल 90 मिनट तक परेशान रहे यात्री

-मेट्रो की ब्लू लाइन पर सर्विस बाधित होने से यमुना बैंक, राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों पर परेशान रहे यात्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-  सुगम यातायात के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोगों की लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो में कल रात खराबी आ गई। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से इंटरचेंज स्टेशनों से लेकर सड़क तक जाम देखा गया.। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में सोमवार रात तकनीकी खराबी आई थी. दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, खराबी को करीब डेढ़ घंटे में ठीक कर लिया गया था. हालांकि, यात्री करीब ढाई घंटे तक परेशान रहे. मेट्रो सर्विस फिलहाल सामान्य है।
                सोमवार रात 6.30 बजे करीब तकनीकी खराबी दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में आई थी. यह लाइन द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी को जोड़ती है। बीच में इसकी एक शाखा वैशाली को निकलती है। मेट्रो ने बताया कि रात 8 बजे करीब तकनीकी दिक्कत को ठीक कर लिया गया था। ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी की वजह से सबसे बुरा हाल यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का था। वहां नोएडा और वैशाली की तरफ आने-जाने वाले हजारों यात्री फंस गए थे। इसके अलावा मंडी हाउस और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का भी हाल काफी बुरा था। यहां भीड़ को कोनकोर्स लेवल (सुरक्षा प्रवेश द्वार या टिकट काउंटर) पर ही रोकना पड़ा था।

एमआरसी के मुताबिक, मेट्रो के ओवरहेड इक्विपमेंट से कोई बाहरी वस्तु (पक्षी) टकराया था. इसकी वजह से कॉन्टेक्ट वायर (तार) टूट गई थी। उसको ही रिपेयर किया जा रहा था। यह दुर्घटना यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ के बीच हुई थी। इसी वजह से पूरी की पूरी ब्लू लाइन ही बाधित हो गई थी। इस दौरान ट्रेनें काफी धीमी स्पीड से चल रही थीं।
              दिल्ली मेट्रो सर्विस से परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। कल रात कई सारे ऐसे फोटोज और वीडियोज सामने आए जिसमें भीड़ ही भीड़ हालातों से पस्त नजर आ रही थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox