सिंगर कनिका कपूर के घर बजी शहनाई झूम उठे घर वाले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिंगर कनिका कपूर के घर बजी शहनाई झूम उठे घर वाले

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड / मानसी शर्मा – कनिका कपूर के गाने फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहते हैं. कनिका का गाना बेबी डॉल मैं सोने की… जबरदस्त हिट हुआ. प्रोफेशनल लाइफ के सक्सेसफुल होने के बाद कनिका अपनी निजी जिंदगी में भी आगे बढ़ रही हैं। दरसल, कनिका कपूर के फैंस के लिए खुश खब़री हैं कनिका कपूर 20 मई को शादी करने जा रही हैं। आपको बता दे कि ये कनिका की दुसरी शादी होगी. कनिका की पहली शादी तब हुई थी जब वे 18 साल की थी। साल 2012 तक वे पहले पति संग रही थी। कुछ समय बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद कनिका मुंबई आई और सिंगिंग करनी स्टार्ट कर दी ।

कनिका कपूर के होने वाले पति गौतम NRI बिजनेसमैन हैं. सभी प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज लंदन में हुई हैं. शादी भी वही होगी. इससे पहले कनिका कपूर ने NRI Raj Chandok से शादी की थी. इस शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं. जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं।

कनिका कपूर ने इंस्टा पर मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- I Love you sooooo much! इन फोटो के सामने आने के बाद कनिका कपूर को फैंस लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. कनिका कपूर की तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स ने प्यार लुटाया है ।

एक फोटो में कनिका के होने वाले पति गौतम का रोमांटिक अंदाज नजर आया। जिसमें उन्होंने कनिका को घुटने के बल बैठ कर गुलाब दिया। इस दौरान कपल की खुशी देखने लायक थी। इन तस्वीरों में कनिका और गौतम पूरी तरह से एक दूसरे के प्यार में खोए दिखे। मेंहदी के साथ दोनों की हल्दी रस्म भी हो गई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox