
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड / मानसी शर्मा – कनिका कपूर के गाने फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहते हैं. कनिका का गाना बेबी डॉल मैं सोने की… जबरदस्त हिट हुआ. प्रोफेशनल लाइफ के सक्सेसफुल होने के बाद कनिका अपनी निजी जिंदगी में भी आगे बढ़ रही हैं। दरसल, कनिका कपूर के फैंस के लिए खुश खब़री हैं कनिका कपूर 20 मई को शादी करने जा रही हैं। आपको बता दे कि ये कनिका की दुसरी शादी होगी. कनिका की पहली शादी तब हुई थी जब वे 18 साल की थी। साल 2012 तक वे पहले पति संग रही थी। कुछ समय बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद कनिका मुंबई आई और सिंगिंग करनी स्टार्ट कर दी ।
कनिका कपूर के होने वाले पति गौतम NRI बिजनेसमैन हैं. सभी प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज लंदन में हुई हैं. शादी भी वही होगी. इससे पहले कनिका कपूर ने NRI Raj Chandok से शादी की थी. इस शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं. जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं।

कनिका कपूर ने इंस्टा पर मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- I Love you sooooo much! इन फोटो के सामने आने के बाद कनिका कपूर को फैंस लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. कनिका कपूर की तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स ने प्यार लुटाया है ।
एक फोटो में कनिका के होने वाले पति गौतम का रोमांटिक अंदाज नजर आया। जिसमें उन्होंने कनिका को घुटने के बल बैठ कर गुलाब दिया। इस दौरान कपल की खुशी देखने लायक थी। इन तस्वीरों में कनिका और गौतम पूरी तरह से एक दूसरे के प्यार में खोए दिखे। मेंहदी के साथ दोनों की हल्दी रस्म भी हो गई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!