नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अक्सर सुर्खियों में रहने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का अपराध का ग्राफ दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने विधायक को बेड कैरेक्टर घोषित कर दिया है। हालांकि आप विधायक के खिलाफ यह कार्यवाही 30 मार्च को ही पूरी हो गई थी। जामिया नगर एसएचओ ने आप विधायक को बैड कैरेक्टर सर्टिफिकेट देने का प्रस्ताव दिया था, जिसे अब डीसीपी ने मंजूरी दे दी है। पुलिस ने दावा किया कि विधायक के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने और मारपीट के 18 मामले दर्ज हैं।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ अब तक 18 मामले दर्ज हैं। बता दें कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में नगर निगमों का अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी है। गुरूवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मदनपुर खादर इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शन और पुलिस पर पत्थराव कर स्थानीय लोगों ने बुलडोजर को रोकने की कोशिश की थी जिसका नेतृत्व विधायक अमानतुल्लाह खान कर रहे थे। पुलिस पर पत्थराव व निगम की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया था।
डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अमानतुल्लाह खान और उनके पांच समर्थकों को दंगा करने और सरकारी कर्मचारियों को काम करने से रोकने के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस