भ्रष्ट अधिकारी पूजा सिंघल को अदालत ने भेजा 5 दिन के सप्त रिमांड पर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भ्रष्ट अधिकारी पूजा सिंघल को अदालत ने भेजा 5 दिन के सप्त रिमांड पर

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – झारखंड सरकार ने गुरुवार को राज्य की खनन सचिव पूजा सिंघल को मनरेगा फंड के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कथित गबन मामले और अन्य आरोपों में निलंबित कर दिया। इससे पहले बुधवार को रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने झारखंड खनन सचिव पूजा सिंघल को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) की पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया।

सिंघल को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था और उसकी रिमांड गुरुवार से शुरू होगी। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार को ईडी ने 7 मई को गिरफ्तार कर पहली गिरफ्तारी की थी। ईडी ने कुमार के परिसर से 17.51 ​​करोड़ रुपये और पल्स अस्पताल से 1.8 करोड़ रुपये बरामद किए थे। ईडी को सीए सुमन कुमार के साथ उसके संबंध के पुख्ता सबूत मिलने के बाद सिंघल को गिरफ्तार किया गया था।

इस महीने की शुरुआत में ईडी ने रांची के पल्स अस्पताल में छापेमारी की थी। अस्पताल का मालिकाना हक अभिषेक झा के पास है जोकि झारखंड में खान और भूविज्ञान सचिव पूजा सिंघल के पति है। फरवरी 2022 में झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील राजीव कुमार ने उनके खिलाफ ईडी को एक शिकायत सौंपी थी

रविवार को ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पल्स अस्पताल में तलाशी के सिलसिले में पूछताछ की थी।  पूजा सिंघल खान और भूविज्ञान विभाग की सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox