नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – भुट्टा तो आप लोगों ने कई बार खाया होगा, लेकिन बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का अपना अलग ही एक मजा है। बारिश के मौसम में भुट्टा खाना बहुत लोगों को पसंद होता है। इस लेख में आज जानेंगे भुट्टा खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में।
आंखों के लिए फायदेमंद
भुट्टे में जेक्सैन्थिन और कैरोटीनॉयड ल्यूटिन जैसे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये ऑप्टिक टिश्यू से हानिकारक फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं और आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं, इसके अलावा ये आंखों के नाजुक हिस्सों को नुकसान से बचाते हैं। ये उम्र के साथ होने वाली बीमारियों जैसे कि ग्लूकोमा और मोतियाबिंद से भी बचाव करते हैं।
ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल
भुट्टे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं, इसमें मौजूद फाइटेट्स, टैनिन, पॉलीफेनोल्स जैसे तत्व पाचन प्रक्रिया को धीमा करते हैं जिसकी वजह से हाई ब्लड शुगर कम हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों में ये बहुत फायदेमंद है। कैलोरी में कम और फाइबर ज्यादा होने की वजह से ये वेट लॉस में भी बहुत कारगर है।
पोषक तत्व और विटामिन से भरपूर
भुट्टे और पॉपकॉर्न में भरपूर मात्रा में फास्फोरस, मैंगनीज और जिंक पाया जाता है, वहीं स्वीट कॉर्न में विटामिन B5 और B9 पाया जाता है जो शरीर में फोलिक एसिड की कमी को पूरा करता है।


More Stories
Bahadurgarh STF की बड़ी कार्रवाई: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: टेक दिग्गज एक मंच पर, जानिए आपके लिए क्या है खास
शादी की अटकलों के बीच मुंबई में साथ दिखे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना