नींबू के बढ़ते दामों को देख कैसे आप बिना नींबू के ला सकते हैं अपने खाने में खटास

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नींबू के बढ़ते दामों को देख कैसे आप बिना नींबू के ला सकते हैं अपने खाने में खटास

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – नींबू की बढ़ती कीमतें देख अब रसोई से नींबू गायब होता हुआ दिखाई दे रहा है गर्मी के मौसम में तो नींबू की सबसे ज्यादा जरूरत होती है चाहे वह नींबू पानी हो या फिर शिकंजी या फिर शाम के भोजन में इस्तेमाल होने वाली नींबू की खटास आज हम आपके लिए बिना नींबू के आप अपने खाने में किस तरह से नींबू जैसी खटास और नींबू जैसा स्वाद ला सकते हैं इसके बारे में बताएंगे ।

सिरका

सिरका या विनेगर को आप नींबू की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं यह नींबू की तरह ही एकदम खट्टा होता है इसकी थोड़ी सी मात्रा ही खाने में खटास ला सकती है नींबू के ना होने पर आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं ।

नींबू का अचार

नींबू की बढ़ती कीमतों के बाद शायद ही अब आप अचार डालने की सोच रहे होंगे लेकिन घर में पड़ा नींबू का पुराना अचार आपकी डिश में इस्तेमाल हो सकता है अगर आपके पास पुराना नींबू का अचार है तो इसे अपने देश में नींबू की जगह उपयोग कर सकते हैं बेकिंग में नींबू के अचार को मिला रही है तो हल्का गर्म पानी मिलाकर इसे इस्तेमाल करें ।

टाटरी

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि टाटरी इमली से बनी होती है और आप नजदीकी स्टोर से भी ले सकते हैं इसके साथ-साथ टाटी पाउडर भी नजदीकी स्टोर में उपलब्ध होता है इसकी कीमत भी काफी ज्यादा कम होती है नींबू की जगह आप टाटरी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं इसका स्वाद एकदम लाजवाब होता है खाने में इस्तेमाल से भोजन पूर्ण रूप से स्वादिष्ट बन जाता है ।

आमचूर पाउडर

बच्चों को आमचूर पाउडर काफी ज्यादा पसंद आता है इसको आप अपने शाम के भोजन के साथ खाई जाने वाली सलाद में भी मिक्स कर सकते हैं आमचूर पाउडर से आपके भोजन में खटास भी आती है इसके साथ-साथ आमचूर पाउडर आपके भोजन में अलग तरह की महक भी लाता है ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox