नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड/ मानसी शर्मा – बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। एक्टर अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर तरह- तरह के कमेंट आ रहे हैं इसके साथ- साथ अक्षय कुमार के फैंस भी उनसे काफी ज्यादा नाराज दिखाई दे रहे हैं। दरअसल इस वजह का कारण है उनकी एक ऐड हैं हाल ही के दिनों में अक्षय कुमार ने फेमस ब्रांड विमल पान मसाला के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद खिलाड़ी अक्षय कुमार तंबाकू के ऐड में एक्टर अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ नजर आए जिस पर लोगों ने उन पर तरह-तरह के सवाल उठाए जैसे कि देश भक्ति का ड्रामा करने वाला अक्षय कुमार आज तंबाकू की ऐड कर रहा है। इसके साथ-साथ कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि पैसे के लालच में अच्छे-अच्छे लोग बिक जाते हैं । इसके बाद से ही अक्षय कुमार को लोगों ने काफी ज्यादा खरी-खोटी सुनाई थी। आपको बता दें ,कि अक्षय कुमार ज्यादातर सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं अक्षय कुमार ने ही देश में सैनिटरी नैपकिंस को लेकर जागरूकता फैलाई थी इसके साथ साथ अक्षय कुमार कई देश भक्ति फिल्मों में भी नजर आए हैं ।
लेकिन हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार को अपनी गलती का एहसास हो गया है आपको बता दें कि अक्षय कुमार देश के पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी गलती सबके सामने कबूली है उन्होंने अपने इस से पोस्ट में एक माफीनामा पोस्ट किया है अक्षय कुमार ने लिखा कि मेरे प्यारे फ्रेंड्स और शुभचिंतकों मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं मुझे माफ कर दो पिछले कुछ दिनों से आपको जो रिएक्शन देखने को मिल रहा है उससे मुझे बहुत प्रभावित किया है मैंने आज तक ना तो तमाकू ऐड किया है और ना ही कभी करूंगा मेरे विमल इलायची के साथ जुड़ने के बाद आपका जो रिएक्शन आया है उसकी मैं इज्जत करता हूं ।
अक्षय कुमार ने यह बताया कि इस ऐड को करने के लिए उन्हें जो पीस ऑफर हुई थी उससे उन्होंने एक अच्छे काम के लिए डोनेट करने का फैसला किया है बता दे कि अक्षय कुमार ना तो शराब पीते हैं और ना ही सिगरेट वह एक हेल्थी लाइफस्टाइल जीते हैं जिसके बारे में वह कई बार बता चुके हैं ऐसे में फैंस नाराज थे कि भला उनका हीरो ऐसी चीज को कैसे प्रमोट कर सकता है जोकि इंसान के लिए इतनी नुकसानदायक है ।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा