प्रियंका चोपड़ा ने रखा अपनी बेटी का नाम कुछ इस तरह फैंस कर रहे हैं वाह वाह 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रियंका चोपड़ा ने रखा अपनी बेटी का नाम कुछ इस तरह फैंस कर रहे हैं वाह वाह 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड/ मानसी शर्मा –प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में माता-पिता बने हैं प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी है। इस बीच खबर आ रही थी कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी प्रीमेच्योर पैदा हुई है जिसके बाद उनकी बेटी को कुछ समय अस्पताल में ही बिताना पड़ा आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब है लेकिन अभी तक प्रियंका या निक अपनी बेटी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। प्रियंका की बेटी 15 जनवरी को पैदा हुई थी और इस बात की जानकारी निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर 22 जनवरी को यह खुशखबरी अपने फैंस के बीच शेयर की थी अपने इस पोस्ट में प्रियंका और निक में लिखा था कि हमें यह बताकर काफी ज्यादा खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं हम आदर के साथ आप सब से इस खास व्यक्ति पर निजात चाहते हैं क्योंकि यह वक्त परिवार पर फोकस करने का है ।

इस बीच प्रियंका के फैंस उनकी बेटी का नाम जानने के लिए बेहद उत्सुक है अब उनकी बेटी का नाम का खुलासा हॉस्पिटल में बने बर्थ सर्टिफिकेट से हो गया है दरअसल प्रियंका की बेटी का जन्म 15 जनवरी की रात 8:00 बजे हुआ था यह जानकारी उनके बर्थ सर्टिफिकेट से मिली है।  इसके साथ ही प्रियंका की बेटी का नाम मालती मैरी रखा गया है बता दें ,कि प्रियंका चोपड़ा की मां का नाम मधु मालती चोपड़ा है मालती का मतलब खुशबू वाला फूल होता है हालांकि प्रियंका और निक में अपनी बेटी के नाम को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं की है इस बीच प्रियंका के फैंस उनकी बेटी के नाम को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं साथ ही उनके फैंस को उनकी बेटी की तस्वीर का भी इंतजार है । आपको बता दें ,कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में काफी ज्यादा व्यस्त हैं और जल्दी ही वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का खुलासा भी कर सकती हैं इसके साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी बेटी के साथ भारत का रुख भी कर सकती हैं ।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox