-कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा चलाई गई मुहिम का असर देखने को मिला
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गत 1 अप्रैल से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों वास्ते फ्री हवाई कुरियर सेवा जोकि नार्थ ईस्ट व जम्मू श्रीनगर के लिए बंद कर दी गई थी अब फिर से केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चालू करने वास्ते स्पष्टीकरण दिया गया है। कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने इसे सैनिकों के हको की जीत बताया है तथा सरकार का आभार प्रकट किया है। बता दें कि कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर बड़ी मुहीम चलाई थी जिसका असर अब देखने को मिल रहा है।
प्रैस इनफार्मेसन ब्यूरो गृह मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से बताया गया कि पहले ही एयर इंडिया द्वारा सेवाओं को जारी रखने के लिए मंजूरी दे चुका है। निविदा को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं। साथ ही हवाई यात्रा के कारण देय राशि का भुगतान भी समयनुसार किया जाएगा। गृह मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया के निजीकरण के परिणामस्वरूप सीमा सुरक्षा बल द्वारा निविदाओं को अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी अवश्य हुई। फिर से फ्री हवाई यात्रा शुरू करने बारे नोडल एजेंसी बीएसएफ के एक वरिष्ठतम अधिकारी ने भी महासचिव को कल ही अवगत कराया था जिसमें एयर इंडिया के टाटा हस्तांतरण को वजह बताया गया।
महासचिव रणबीर सिंह आगे कहते हैं कि सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा व जवानों से जुड़े सुरक्षा मामलों में इस प्रकार की कोताही नहीं बरतनी चाहिए। इस दौरान जवानों के काफिले के साथ कोई भी हादसा हो सकता है। ज्ञातव्य रहे कि पुलवामा जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को फ्री हवाई सेवा देने का फैसला किया गया था।


More Stories
Hansika Motwani Divorce: 4 साल के रिश्ते से आज़ाद एक्ट्रेस ‘हंसिका मोटवानी’ नींद से जागी, कहा- ”मुझे कोई पछतावा नहीं..!”
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार