अब लाइसेंसिंग यूनिट में भी पुलिस अधिकारी करेंगे जनसुनवाई, स्पेशल सीपी संजय सिंह ने की नई पहल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब लाइसेंसिंग यूनिट में भी पुलिस अधिकारी करेंगे जनसुनवाई, स्पेशल सीपी संजय सिंह ने की नई पहल

-लाइसेंसिंग यूनिट में हर शुक्रवार 2 घंटे की जायेगी जनसुनवाई, संयुक्त आयुक्त से लेकर डीसीपी, एसीपी तक रहेंगे मौजूद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लाइसेंसिंग विभाग की कार्यशैली में पारदर्शिता लाने व लाइसेंस से जुड़ी आम आदमी की हर परेशानी को दूर करने के लिए दिल्ली पुलिस लाइसेंसिंग यूनिट में भी जनसुनवाई योजना का आयोजन करने जा रही है। स्पेशल सीपी लाइसेंसिंग संजय सिंह ने लाइसेंस विभाग में नई पहल की शुरूआत करने के आदेश जारी कर दिये हैं। उनका मानना है कि दिल्ली पुलिस की लगातार कोशिश है कि पुलिस और आम लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा समन्वय रहे और पुलिस द्वारा इसकी कोशिश लगातार जारी है।

इस योजना के तहत किसी भी परेशानी में आम आदमी मदद के लिए आसानी से पुलिस अधिकारियों तक अपनी पंहुच बना सके। इसी कड़ी में स्पेशल सीपी लाइसेंसिंग यूनिट संजय सिंह ने नई पहल की है। दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग यूनिट में अब हर शुक्रवार को 2 घंटे के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आम लोग लाइसेंसिंग से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे तौर पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उनसे मिल सकेंंगे। स्पेशल सीपी संजय सिंह ने कहा कि इस पहल का मकसद आम लोगों को लाइसेंस से जुड़ी परेशानियों से ज्यादा से ज्यादा निजात दिलाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुहिम से जहां पुलिस की कार्यप्रणाली में ज्यादा पारदर्शिता आएगी वहीं अब आम लोगों का पुलिस अधिकारियों से संवाद काफी आसान हो जाएगा। उन्होने बताया कि शुक्रवार 11ः00 से 1ः00 बजे तक समय होगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस के थानों में जनसुनवाई जैसी मुहिम शुरू की गई थी जिसमें शनिवार के दिन कुछ घंटों के लिए आम लोगों को पुलिस अधिकारी से सीधे संपर्क करते थे और उनसे अपनी समस्या साझा करते थे। ठीक इसी तरह की पहल अब दिल्ली पुलिस की लाइसेंस यूनिट में भी की जा रही है, जहां हर हफ्ते शुक्रवार के दिन सुबह 11ः00 बजे से लेकर दोपहर 1ः00 बजे तक डिफेंस कॉलोनी स्थित दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग यूनिट के ऑफिस में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 2 घंटे के लिए आर्म्स लाइसेंस समेत अन्य लाइसेंस से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए लोग सीधे तौर पर संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर पाएंगे। एसीपी से लेकर ज्वाइंट सीपी तक इस जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

लाइसेंसिंग यूनिट के ज्वाइंट सीपी डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस जनसुनवाई के दौरान आम लोग लाइसेंस से जुड़ी अपनी किसी भी समस्या के लिए पुलिस अधिकारी से सीधे तौर पर मिल सकते हैं। जन सुनवाई के दौरान लाइसेंसिंग यूनिट से जुड़े डीसीपी एसीपी रैंक के अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। जरूरत के हिसाब से अधिकारियों से संपर्क कर लोग जरूरी मदद ले सकेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox