डीसीपी द्वारका ने मात्र आधे घंटे में ढूंढ निकाली मोहन गार्डन से लूटी गई थार जीप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डीसीपी द्वारका ने मात्र आधे घंटे में ढूंढ निकाली मोहन गार्डन से लूटी गई थार जीप

-नजफगढ़ की अग्रवाल कालोनी मे एक खाली प्लॉट में अन्य गाड़ियों के बीच मिली थार जीप -हालांकि आरोपी फरार हो गये है लेकिन पुलिस ने थार जीप व बदमाशों द्वारा प्रयोग की गई वैगन आर कार को बरामद कर लिया है

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वीरवार की रात 11 बजे के करीब मोहनगार्डन क्षेत्र के मैट्रो पिलर 798 के पास से तीन बदमाशों द्वारा लूटी गई थार जीप को डीसीपी द्वारका ने मात्र आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिर नजफगढ़ की अग्रवाल कालोनी से बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी बचकर निकल गये जिसका डीसीपी शंकर चौधरी को काफी अफसोस है लेकिन फिर लूटी गई थार जीव व वारदात में शामिल हरियाणा नंबर की वैगन आर कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। डीसीपी का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और पुलिस उन्हे जल्द पकड़ लेगी जबकि इस मामले में एक लाल रंग की आई-20 कार भी शामिल है जिसे पुलिस तलाश रही है।

डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को करीब 11 बजे एक थार गाड़ी हाईजैक होने की पीसीआर काल पुलिस को मिली थी। संयोगवश वह भी उसी एरिया में सुरक्षा व्यवस्था की जांच को लेकर गश्त कर रहे थे, तो सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पंहुच गये। मौके पर उन्हे पीड़ि़त व शिकायतकर्ता सुर्यप्रकाश सिंह मिले जो अपनी गाड़ियों को किराये पर देने का काम करते है। उन्होने अपनी थार गाड़ी को राजीव नामक व्यक्ति को दिया था। लेकिन राजीव उन्हे ना किराया दे रहा है और ना ही गाड़ी वापिस कर रहा था। उनकी गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ था जिसकारण आज गाड़ी ट्रेक हो गई। जिसके बाद जब वह मोहन गार्डन मैट्रो पिलर 798 पर पंहुचे तो उन्हे उनकी गाड़ी में एक पुरूष जिसने अपना नाम अविनाश बताया था व उसके साथ एक महिला बैठी थी और जब उसने उन्हे गाड़ी से उतरने और चाबी देने को कहा तो उन्होने कहा कि उन्होने यह गाड़ी राजीव से नही नरेन्द्र नामक व्यकित से ली है और उन्होने उसे फोन भी किया। इसी बीच सुर्यप्रकाश ने पीसीआर को काल कर दी। लेकिन इसी दौरान एक वैगन आर कार में तीन बदमाश आये और सुर्यप्रकाश से मारपीट कर गाड़ी छीन कर भाग गये।

डीसीपी ने बताया कि उन्होने सुर्यप्रकाश को साथ ले बदमाशों का पीछा करना शुरू किया और वो पीछा करते हुए नजफगढ़ की अग्रवाल कालोनी पंहुच गये। लेकिन ये गहन रिहायशी इलाका होने के कारण लूटेरे अचानक गायब हो गई। लेकिन उन्होने हिम्मत नही हारी और स्वयं गलियों में अपने स्टाफ के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। इसी बीच नजफगढ़, बाबा हरिदास नगर व मोहन गार्डन थानों से भी एसएचओ व टीमें आ गई और विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। इसी बीच एक प्लाट में कई गाड़ियों के बीच थार गाड़ी खड़ी दिखाई दी जो बड़ी ही चालाकी से छिपाई गई थी। लेकिन उन्होने उसे ढूंढ निकाला। इसके बाद उन्होने दूसरी गाड़ी व बदमाशों के आसपास होने की संभावना पर काम किया और तलाशी अभियान को विस्तृत रूप से चलाया तो तीसरी गली में आरोपियों की वैगन आर कार भी बरामद हो गई जिस पर डेंट भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनो गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और फिर आरोपियों की तलाश जारी की।

डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि तीन आरोपियों में से दो की पहचान हो गई है और वैगन आर कार में नरेन्द्र दलाल नाक से मैक्स अस्पताल की एक रिपोर्ट भी मिली है। हो सकता है यह वही आरोपी हो जिसे थार कार में मौजूद दंपति ने बताया था। डीसीपी ने बताया कि पुलिस के सामने अभी तक तीन नाम नरेन्द्र, राजीव और नवीन के आये है। हालांकि अभी तक तीनों आरोपी फरार बताये जा रहे है। लेकिन डीसीपी का दावा है कि तीनो बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। हालांकि डीसीपी शंकर चौधरी की तत्पर कार्यवाही से थार जीव व वैगन आर कार मात्र आधे घंटे में बरामद हो गई लेकिन वारदात के 21 घंटे बाद तक आरोपियों की गिरफ्तारी की कोई सूचना नही मिली थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox