एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

-आरोपियों से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल की बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- द्वारका जिला की बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में 5 आरोपियों को झाड़ौदा के गंदा नाला के पास खेतों में बने एक कमरे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस व एक मोटरसाईकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन की न्यायिक हिरासत में लिया है ताकि आरोपियों से और मामलों में पूछताछ की जा सके।

द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि 8 मार्च को एक व्यक्ति ने पीसीआर कॉल कर कुछ लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर एसएचओ पवन कुमार ने कार्यवाही के लिए एसआई अरविंद, एएसआई राकेश कुमार व सिपाही मनदीप को मामला सौंपा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादस की धारा 323, 341, 506 व 34 और 25/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ की। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए झाड़ौदा के गंदा नाले के पास बने एक कमरे से आरोपी संदीप पुत्र कौशिक, खुशवंत पुत्र स्व. राजेश व राजुल कुमार पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके दो साथी और है जिनको पुलिस ने सुरखपुर रोड़ पर पीटीसी के पीछे बने एक कमरे से जतिन उर्फ बीड़ी पुत्र भैरो साही व गौरव पुत्र हवा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनो आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन की न्यायिक हिरासत में लिया है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके। बाबा हरिदास नगर पुलिस ने आरोपियों की पहचान 1 संदीप पुत्र राजेश कुमार, निवासी आरजेड-23 सैनिक एन्क्लेव पार्ट-1 सीआरपीएफ कॉम्प्लेक्स, 2 खुशवंत पुत्र स्वर्गीय श्री राजेश, निवासी आरजेड-35-36 शिव एन्क्लेव दिचाओं रोड नजफगढ़, दिल्ली, 3 राजुल कुमार पुत्र राजेश कुमार, आरजेड-23 सैनिक एन्क्लेव पार्ट-1 सीआरपीएफ कॉम्प्लेक्स, 4 जतिन उर्फ बीड़ी पुत्र भैरो साही, निवासी एच नं.- 17, ए-ब्लॉक शिव एन्क्लेव दीचाओं रोड नजफगढ़ तथा 5 गौरव पुत्र हवा सिंह, निवासी एच नं.- 303, वीपीओ झारौदा कलां, दिल्ली के रूप में की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox