
-भारत सरकार का जल शक्ति मंत्रालय करा रहा पानी के लिए धरती का सर्वे
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजस्थान, पंजाब व गुजरात में पेयजल की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार का जल शक्ति मंत्रालय हेलीबोर्न सर्वे करा रहा है। हालांकि राजस्थान में पीले रंग के हेलिकाप्टर की उड़ान को लेकर लोग काफी सवाल उठा रहे थे और उनका कौतुहल बढ़ता ही जा रहा था कि आखिर यहां चल क्या रहा है। लेकिन बता दें कि यह हेलिकॉप्टर बार-बार उड़ान भर कर लूप के सहारे यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि जमीन में कहां कितना और कैसा पानी है ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। इस सर्वे से जमीन के 500 मीटर तक पानी का पता लगाया जा सकता है।
सर्वे के दौरान हेलीकॉप्टर जहां-जहां घूमेगा उस उस इलाके का डेटाबेस बनाएगा जिसमें यह पता चलेगा कि यहां पर जमीन के नीचे पानी है या नहीं है? यदि है तो कितना गहरा है? पानी मीठा है अथवा खारा है। इन सब की जानकारी इस हेलीबोर्न टेक्नोलॉजी से प्राप्त हो जाएगी। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना जबरदस्त काम किया जा रहा है कि जिस दिन यह डाटा कलेक्शन पूरा हो जाएगा हमें एक क्लिक पर पता चल जाएगा कि हमारी जमीन के कौन से हिस्से में नीचे मीठे पानी की धारा बह रही है। इस सर्वे से पानी के नए स्रोत ढूंढने में शानदार मदद मिलने वाली है। जल जीवन है, जल सीमित भी है, इसलिए इसका बेहतरीन मैनेजमेंट भी बेहद जरूरी है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी