रूस का यूक्रेन में युद्ध विराम का ऐलान, मानवीय आधार पर उठाया कदम  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रूस का यूक्रेन में युद्ध विराम का ऐलान, मानवीय आधार पर उठाया कदम  

-नागरिकों के बाहर निकलने के लिए सुरक्षित कॉरिडोर खोलने पर जताई सहमति
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रूस/भावना शर्मा/- रूस ने यूक्रेन के साथ जारी जंग के 10वें दिन मानवीय आधार पर बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को यूक्रेन में युद्धविराम का ऐलान कर दिया है, ताकि आम नागरिकों के देश छोड़ने के लिए सुरक्षित मानवीय कॉरिडोर खोले जा सकें। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पूतनिक के हवाले से दी है। रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से एजेंसी ने बताया है कि रूसी पक्ष ने मारियुपोल और वोल्नोवख शहर से लोगों के निकलने के लिए शांति बनाए रखने और मानवीय कॉरिडोर खोलने का फैसला लिया है। ऐसा नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
               मंत्रालय के अनुसार कॉरिडोर के खुलने से मारियुपोल और वोल्नोवख शहरों के निवासियों को रणनीतिक बंदरगाह शहर मारियुपोल सहित दूसरे इलाकों को खाली करने में मदद मिलेगी। इससे पहले शनिवार को ही प्रकाशित एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारियुपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल को चारों तरफ से ब्लॉक कर दिया है. जिसकी वजह से यहां तक खाना और पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है।
                 बता दें कि रूस की सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इससे पहले महीनों तक उसने इस देश को चारों तरफ से घेरने का काम किया था. जिसपर यूक्रेन ने बार-बार चिंता जताई थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते गुरुवार को आदेश दिया था कि यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने अपने रणनीतिक आदेश से पहले यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में स्थिति दोनेत्सक और लुहांस्क को स्वतंत्र क्षेत्र घोषित कर दिया था।
                 यूक्रेन में उसी दिन से युद्ध जारी है। यहां के कई खूबसूरत शहर तहस-नहस हो गए हैं. यूक्रेन की सरकार और लोगों का कहना है कि उन्हें नाटो, अमेरिका और पश्चिमी देशों से जैसी मदद की उम्मीद थी, वैसी नहीं मिली है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने देश से सुरक्षित बाहर निकालने की अमेरिकी मदद भी ठुकरा दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की रक्षा के लिए हथियारों की जरूरत है ना कि सवारी की. इस युद्ध को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच दो राउंड की बैठक हो गई है। अब अगले हफ्ते तीसरे राउंड की बैठक होने की उम्मीद है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox