पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद के भीतर जोरदार धमाका, 45 लोगों की मौत, 65 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद के भीतर जोरदार धमाका, 45 लोगों की मौत, 65 घायल

-जुमे की नमाज के दौरान हुआ हमला, अभी तक किसी गुट ने नही ली जिम्मेदारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पाकिस्तान/शिव कुमार यादव/- पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को एक मस्जिद के भीतर जोरदार धमाका हो गया. जिसमें कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है और 65 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें भी 10 लोग गंभीर बताये जा रहे हैं। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि 45 शवों को लेडी रीडिंग हॉस्पिटल लाया गया है। ये घटना कोचा रिसालदार इलाके की बताई जा रही है। पेशावर के सीसीपीओ इजाज अहसान ने पुष्टि करते हुए कहा कि धमाके में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई है। लेडी रीडिंग अस्पताल के मीडिया मैनेजर आसिम खान ने कहा कि अभी तक 45 शवों को अस्पताल में लाया गया है।
                 सीसीपीओ ने बताया कि शुरुआती खबरों के मुताबिक शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने एक मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां पहरेदारी कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी. जिसमें एक पुलिसकर्मी मारा गया. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सीसीपीओ ने कहा कि हमले के बाद मस्जिद में लोगों को निशाना बनाया गया और वहां जोरदार धमाका हो गया. घटना के बाद से आसपास के लोग काफी दहशत में हैं।
                पुलिस अधिकारी वहीद खान ने एपी को बताया कि धमाका तब हुआ, जब नमाज के लिए कोचा रिसालदार मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोग जमा हुए थे। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रत्यदर्शियों में से एक शयान हैदर भी उस वक्त मस्जिद में प्रवेश कर रहे थे, जब उसमें भीषण धमाका हुआ. जिसकी वजह से वह सड़क पर जाकर गिर गए। उन्होंने बताया, ‘मैंने अपनी आंखें खोली और हर तरफ धूल और शव बिखरे पड़े थे। पेशावर के सीसीपीओ के अकाउंट के अनुसार, घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए हैं. लेकिन धमाका किस तरह का था, ये बताना इस वक्त जल्दबाजी होगी।
                  लेडी रीडिंग अस्पताल के आपातकालीन विभाग में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों को कई घायल लोगों को ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल को रेड अलर्ट पर रखा गया है और अधिक चिकित्सा कर्मियों को एलआरएच बुलाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कई मार्किट हैं और शुक्रवार की नमाज के दौरान यहां काफी भीड़ रहती है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की कड़ी निंदा की है और घायलों को तत्काल चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox