विला में बेहोश मिले शेन वॉर्न, 52 की उम्र में हुआ निधन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विला में बेहोश मिले शेन वॉर्न, 52 की उम्र में हुआ निधन

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– 52 साल के शेन वॉर्न का हुआ निधन। दुनिया के महान स्पिनरों में से एक, ऑस्ट्रेलिया की शान, “शेन वॉर्न” का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक शेन वॉर्न अपनी मौत के समय थाईलैंड के कोह सामुई में मौजूद थे, स्वयं शेन वॉर्न की मैनेजमेंट टीम द्वारा पुलिस से हुई बातचीत और बयान के मुताबिक, कोह समुई के एक विला में शेन वॉर्न बेहोश पाए गए थे। माना जा रहा है, उन्हें अचानक से दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई।

हालांकि अपनी मौत से 12 घंटे पहले, शेन वॉर्न ने रोड मार्श के निधन पर शोक जताया था, इस ट्वीट में उन्होंने रोड मार्श के निधन पर शोक जताते हुए, अपने जीवन के कुछ आखिरी शब्दों में यह कहा था कि,” हमारे देश के महान खिलाड़ी रोड मार्श आज हम सभी के बीच नहीं रहे, वह बहुत सारे क्रिकेट फैंस और क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत थे, आप अपने कामों की वजह से हमेशा गर्व पूर्वक याद किए जाएंगे। शेन वॉर्न को कहां पता था यह उनकी जिंदगी का शायद आखरी ट्वीट होगा।

श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद पूरे विश्व में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न के ही नाम था उन्होंने 1942 से 2007 तक लगभग 145 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 25.41 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 708 विकेट लिए थे। मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे, 1993 से 2005 तक 194 वनडे में शेन वॉर्न ने कुल 293 विकेट लिए थे। 1999 विश्व विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में शेन वॉर्न का काफी अहम योगदान था। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हीं एक ऐसे खिलाड़ी है, जो टेस्ट वनडे और टी-20 को मिलाकर 1000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके थे। सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी शोकाकुल समय की बात है, हमेशा खुश मिजाज रहने वाले शेन वॉर्न ने क्रिकेट में अपना डेब्यू भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी के अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना डेब्यू किया था। शेन वॉर्न ने अपने अंतरराष्ट्रीय का क्रिकेट का आखिरी मैच 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ उसी सिडनी के मैदान पर किया था, जहां उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1992 में की थी।

हालांकि शेन वॉर्न हमेशा विवादों से घिरे रहते थे, जहां उन पर कई बार प्रतिबंधित पदार्थ खाने का भी आरोप लगाया गया था, वही सट्टेबाजी में भी उनके नाम कई बार सुनने को मिलते थे। साथ ही 3000+ रन मारने के बाद भी टेस्ट मैच में एक भी शतक ना होने का रिकॉर्ड भी सिर्फ और सिर्फ शेन वॉर्न के ही नाम हैं। उनकी याद में BCCI समेत अन्य कई क्रिकेट बोर्ड ट्विटर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रकट करते दिखाई दिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox