यूपी में महिलाओं को लेकर कांग्रेस का विश्व महिला दिवस पर बड़ा प्लान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में महिलाओं को लेकर कांग्रेस का विश्व महिला दिवस पर बड़ा प्लान

-21 फरवरी से यूपी की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस निकालेगी शक्ति यात्रा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/भावना शर्मा/- यूपी चुनावों के दौरान लगातार कांग्रेस अपने एजेंडे पर चलती नजर आ रही है। प्रियंका गांधी के प्रदेश महिलाओं को आगे लाने के ऐलान के बाद तो कांग्रेस महिलामयी हो गई है। अब कांग्रेस ने यूपी में महिलाओं को लेकर एक प्लान तैयार किया है। जिसके तहत कांग्रेस 21 फरवरी को सभी विधानसभाओं में शक्ति यात्रा करेगी। पार्टी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के मौके पर लखनऊ में एक लाख महिलाओं के मार्च का आयोजन करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 11.30 बजे सभी 403 विधानसभाओं में शक्ति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र की 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनका सामाजिक व महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो।

ये यात्राएं सभी विधानसभाओं में एक ही समय पर होंगी। शक्ति यात्रा में दो किलोमीटर लंबे रूट मैप में करीब एक हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें पुरुष भी इसमें शामिल होंगे लेकिन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं के उत्साह, दृढ़ता और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने के लिए महिलाओं के हाथ में गुलाबी रंग का 50-100 मीटर का एक विशाल झंडा होगा। सभी महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़ों में मार्च में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में गुलाबी रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल किया जाएगा। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ में होने वाले मार्च में एक लाख महिलाएं प्रदेश के सभी जिलों से आएंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox