
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शनिवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने दक्षिणी दिल्ली के पांच सामुदायिक केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन कर जनता को समर्पित किये। इस मौके पर द्वारका सेक्टर दो में स्थित मधु विहार वार्ड में चार मंजिला आधुनिक सामुदायिक केंद्र भी जनता को समर्पित किया गया है। सामुदायिक केंद्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन पूर्व पार्षद पवन राठी ने किया।

यहां बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया है जिसमें सभी आधुनिक सुविधाऐं मौजूद है। उद्घाटन समारोह में अतिथि के तौर यहां निगम पार्षद ममता धामा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा विभिन्न कालोनियों के प्रधान व दिल्ली विकास प्राधिकरण के अभियंता मौजूद रहे। इस मौके पर अपने संबोधन में कार्यकारी अभियंता अरुण कुमार ने कहा कि बहुत दिनों से इलाके के लोगों के मांग थी सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों के लिए सामुदायिक केंद्र बनाया जाए। दिल्ली विकस प्राधिकरण ने स्थानीय सांसद रमेश विधूड़़ी के मार्गदर्शन में साढ़े सात करोड़ की लागत से चार मंजिला भवन बनकर तैयार कर दिया है। पांच सौ 12 वर्ग मीटर में यह चार मंजिला सामुदायिक केंद्र बनाया गया है। इसमें लोगों की सुविधा के लिए बेसमेंट और लिफ्ट भी है। 65 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था है। यहां पर पहले और दूसरे तल को वातानुकूलित बनाया गया। अब आस पास के लोगो को अपने कार्यक्रमों के लिए कहीं दूर नही जाना पड़ेगा। आगे भी इसमें सुधार और विस्तार की जरुरत पड़ी तो दिल्ली विकास प्राधिकरण इसके लिए भी तैयार है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण सामुदायिक केंद्र के आस पास की टूटी सड़कों और फुटपाथों को दस दिन के भीतर दुरुस्त करा दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा मधु विहार में फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है, दो तीन माह के भीतर इसे भी बनाकर तैयार कर दिया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व निगम पार्षद पवन राठी ने कहा कि सांसद रमेश विधुड़ी समय समय पर आकर सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक केंद्र के शुरू होने पर लोगों को सड़कों पर और गलियों में टेंट डालकर शादी ब्याह और अन्य कोई कार्यक्रम करने के जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक्वेट हॉल बुकिंग पर अतिरिक्त खर्च वहन करने की अब मजबूरी नहीं रहेगी। इस मौके पर मधुविहार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रणवीर सौलंकी का पवन राठी ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और उनका सम्मान किया। वहीं समारोह में पधारे सभी लोगों ने हरदीप पुरी द्वारा ऑनलाईन किये गये उद्घाटन का सीधा प्रसारण भी देखा।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार