कांग्रेस नेता मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान भाजपा में शामिल,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस नेता मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान भाजपा में शामिल,

-सपा-बसपा के कुछ नेताओं ने भी पाला बदला, अपने ससुर की निंदा कर सूर्खियों में आई थी निदा खान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनेताओं के दल बदल का दौर लगातार जारी है। रविवार को बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब सपा, बसपा समेत अन्य दलों से आए 21 लोगों ने बीजेपी का दामन थाम लिया।  इसमें कई दिग्गज नेता भी हैं। इसके साथ ही हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है।
                   रविवार को बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद निदा खान ने कहा कि वो पार्टी के कार्यों से प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया. निदा खान ने कहा कि तीन तलाक जैसे मामलों पर बीजेपी सरकार ने जो काम किया है वो सराहनीय है। निदा खान ने बीजेपी ज्वाइन करते हुए आजतक से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के शासनकाल में ही मुस्लिम महिलाएं सुरक्षित हैं। तीन तलाक का मुद्दा बीजेपी को सपोर्ट करने का टर्निंग प्वाइंट था. बीजेपी सरकार ने तीन तलाक पर कानून बनाकर महिलाओं को जो सुरक्षा दी ह। वह इस बार चुनाव में एक बड़ा मुद्दा होगा। बता दें कि निदा खान खुद भी तीन तलाक की विक्टिम रह चुकी हैं।
                निदा ने कहा कि कांग्रेस ने नारा जरूर दिया ’लड़की हूं लड़ सकती हूं’ लेकिन कोई काम नहीं किया। लेकिन बीजेपी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला सशक्तिकरण..पर काम किया। इतने साल बीजेपी सरकार रही, मुसलमानों को कभी कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं, उन्होंने कहा कि शायर मुनव्वर राना जैसे आज मुखर होकर बोल रहे हैं। वैसे पहले भी बोलते. आज तक उन्होंने पलायन नहीं किया लेकिन आज इलेक्शन आते ही ऐसे बयान देना सिर्फ गुमराह करने की बात है।
               तौकीर रजा पर निदा खान ने कहा, ’’मेरे ससुर तौकीर रजा कुछ वक्त पहले कांग्रेस में आए हैं लेकिन मैंने हमेशा ही बीजेपी का समर्थन किया है क्योंकि बीजेपी ने मुस्लिम महिलाओं की बातचीत की, उनके सशक्तिकरण पर काम किया।’
रविवार को भाजपा में शामिल होने वाले विभिन्न दलों के नेता-
शिव चरण प्रजापति (सपा सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं)
गंगा राम अम्बेडकर (बसपा)
राजीव कुमार गुप्ता फर्रुखाबाद (सपा)
सुभाष सक्सेना (कांग्रेस)
प्रदीप निषाद (बसपा)
गिरीश चंद्र कुशवाहा (शाक्य सैनी समाज)
शांति देवी देवरिया (कांग्रेस)
सुशील बौद्ध सहारनपुर
जितेंद्र गुप्ता
राजेश पाल
विवेक कुमार बांवरा
गोवर्धन सोनकर ललितपुर
श्रीमती निदा खान
ठाकुर ओमवीर चौहान
ठाकुर रणवीर सिंह (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी)
अयोध्या प्रसाद मिश्र
अनिल कुमार रघुवंशी (भदोही सुहेलदेव पार्टी)
श्रीमती पूनम
चंदन दीक्षित
नीरज झा
पंडित अनिल तिवारी
                     बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगा. यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox