
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- एंजेल वन लिमिटेड ने 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के नौ महीनों के लिए अपने अन-ऑडिटेड समग्र नतीजे घोषित किए। 2022 की दूसरी तिमाही के 1.28 मिलियन ग्राहकों के मुकाबले तीसरी तिमाही में ग्राहकों का सकल आधार बढ़कर 1.34 मिलियन हुआ है। कंपनी की कुल आय 2022 की दूसरी तिमाही के 5,382 मिलियन रुपये के मुकाबले 2022 की तीसरी तिमाही में तिमाही आधार पर 12.8 फीसदी की वृद्धि के साथ 6,071 मिलियन रुपये हो गयी है। 2021 के पहले 9 महीनों के 8,801 मिलियन रुपये के मुकाबले 2022 के पहले नौ महीनों में सालाना आधार पर 84.0 फीसदी के उछाल के साथ यह 16,197 मिलियन रुपये हो गयी है।
कंपनी ने ईबीडीएटी में 2022 की दूसरी तिमाही के 1,839 मिलियन रुपये के मुकाबले 2022 की तीसरी तिमाही में 2,256 मिलियन रुपये, 22.7 फीसदी की तिमाही वृद्धि ईबीडीएटी मार्जिन (शुद्ध आय के मुकाबले) में 2022 की तीसरी तिमाही में 50.7 फीसदी का उछाल पाया है। इस में 2021 के शुरुआती 9 महीनों में 2,832 मिलियन रुपये के मुकाबले 2022 के पहले 9 महीनों में 5,758 मिलियन रुपये, 103.3 फीसदी की वार्षिक वृद्धि हुई है।
कंपनी का जारी परिचालन से कर पश्चात समेकित लाभ तिमाही आधार पर 22.6 फीसदी का उछाल के साथ 2022 की दूसरी तिमाही में 1,343 मिलियन रुपये के मुकाबले 2022 की तीसरी तिमाही में 1,646 मिलियन रुपये हो गया है। सालाना आधार पर 114.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ यह 2021 के पहले नौ महीनों में 1,961 मिलियन रुपये के मुकाबले 2022 के पहले 9 महीनों में 4,203 मिलियन रुपये हो गया है। निदेशक मंडल ने 10 रुपये के फेस वैल्यू के प्रत्येक शेयर के लिए 7.0/- प्रति इक्विटी शेयर लाभांश की घोषणा की है, जो तिमाही के लिए कर पश्चात समेकित लाभ के 35 फीसदी के बराबर है।





More Stories
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!