बेटियां होती हैं घर का गौरव- प्रदीप गोदारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बेटियां होती हैं घर का गौरव- प्रदीप गोदारा

-राष्ट्रीय बालिका दिवस पर खिलाड़ी अंतिम को किया सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चरखी दादरी/जयवीर फोगाट/- लड़कियां परिवार का मान-सम्मान हैं और समाज में इनका स्थान गौरवशाली है। बेटियों से घर का आंगन चहकता और महकता है। बलिदान स्मारक स्टेडियम में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला की होनहार खिलाड़ी अंतिम को 11 हजार की राशि का चेक भेंट करते हुए उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने ये शब्द कहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष 2008 में बेटियों को सम्मान देने और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए इस दिन की शुरूआत की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला में बालिका दिवस मनाया जा रहा है।

महिला बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने बताया कि अंतिम गांव कलाली की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी है और पांच बार नेशनल लेवल पर खेल चुकी है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. मुनीष नागपाल, एसडीएम डा. विरेंद्र सिंह, नगराधीश नरेंद्र कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीलकमल इत्यादि उपस्थित रहे।

इसके बाद सीएमओ डा. सुदर्शन पंवार तथा बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने नागरिक अस्पताल में नवजात कन्याओं की माताओं को हाईजेनिक किट भेंट की। जिसमें शिशु के लिए तौलिया, साबुन, तेल, क्रीम आदि शामिल थी। इस मौके पर सुशासन सहयोगी दिनेश मल्लाह भी उपस्थित रहे। डा. सुदर्शन पंवार ने बताया कि जिला में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सचेत है और कहीं भी किसी नागरिक को ऐसे मामले की जानकारी मिलती है तो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी को सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज रावलधी आईटीआई की ओर से एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य अजय खोखर ने बालिका दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ भेदभाव की भावना को मिटाने और लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में बालिका दिवस मनाया जाता है। प्राचार्य ने संस्थान की छात्रा रवीना, मोनिका व अमन को सम्मानित किया। वेबिनार में आईटीआई की विभिन्न ट्रेड में शिक्षा हासिल कर रहीं सौ छात्राओं ने भाग लिया और अपने विचार भी रखे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox