महिला का सिर फोड़ हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला का सिर फोड़ हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश

-बहन पर अश्लील टिप्पणी को लेकर हो रहे झगडे में बीच बचाव करने पहुंची थी पीड़ित महिला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/भावना शर्मा/- बहन पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने के लिए आगे आई महिला का बदमाश ने पत्थर मारकर पहले सिर फोड़ दिया फिर उसके बाल पकड़कर काफी दूर तक घसीटता ले गया। लेकिन जब आसपास के लोग उसे पकड़ने आये तो वह महिला को छोड़कर फरार हो गया। इस सारी घटना की जानकारी महिला के पड़ोसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। द्वारका साउथ थाना इलाके में हुई इस वारदात की चर्चा अब हर जगह हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस का बदमाशों पर कोई खौफ दिखाई नही दे रहा है। महिलाओं पर आये दिन अत्याचार हो रहे है और पुलिस कुछ नही कर पा रही है। बताया जा रहा है कि घरेलू सहायिका का काम करने वाली तीन महिलाएं शनिवार सुबह द्वारका इलाके में काम से कहीं जा रही थी। जैसे ही वे मीडिया सोसायटी के पास पहुंची एक शख्स ने एक महिला पर अश्लील टिप्पणी की। इसपर महिला ने उसका विरोध किया तो बदमाश उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके बाद बदमाश व महिला के बीच हाथापाई होने लगी। इसपर पीड़ित महिला की बहन ने बीच बचाव करना चाहा। इससे गुस्साए बदमाश ने विरोध कर रही महिला के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसके सिर में काफी चोट आई और सिर से खून बहने लगा। लेकिन बदमाश यही नही रूका और उसने महिला के बाल पकड़ कर उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। जब महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आगे आये तो बदमाश महिला को छोड़कर वहां से फरार हो गया। इसी दौरान महिला के पड़ोसी भी वहां पंहुच गये। और उन्होने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। महिला के पड़ोसी आसिफ ने पुलिस को बताया कि आरोपी का नाम लोकेश उर्फ लवली है और वह राजनगर इलाके में रहता है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसे तलाश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox