एमपी-एमएलए का बढ़ा चुनावी खर्च, चुनाव आयोग ने बढ़ाई चुनावी खर्च सीमा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमपी-एमएलए का बढ़ा चुनावी खर्च, चुनाव आयोग ने बढ़ाई चुनावी खर्च सीमा

-पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में खर्च कर सकेंगे बढ़ी सीमा के पैसे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- चुनाव आयोग ने एमपी व एमएलए के चुनावों में होने वाले चुनावी खर्च में भारी इजाफा किया है। आयोग ने लोक सभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की सीमा 70 लाख रुपये से बढ़ाकर 95 लाख रुपये व विधान सभा चुनाव में ये सीमा 28 लाख रुपये की जगह 40 लाख रुपये कर दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि चुनावी खर्च की नई सीमा आगामी सभी चुनावों में लागू होगी। हालांकि बड़े और छोटे राज्यों में उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की सीमा अलग-अलग होगी। विधान सभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने ये फैसला किया है।
             बता दें कि चुनाव में उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च बढ़ाने का फैसला चुनाव आयोग की सिफारिश के आधार किया गया है। लोक सभा चुनावों के लिए संशोधित खर्च सीमा अब बड़े राज्यों के लिए 95 लाख रुपये और छोटे राज्यों के लिए 75 लाख रुपये होगी। पहले ये सीमा बड़े राज्यों के लिए 70 लाख रुपये और छोटे राज्यों के लिए 54 लाख रुपये थी। वहीं विधान सभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के लिए संशोधित चुनाव खर्च की सीमा बड़े राज्यों के लिए 28 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं छोटे राज्यों में उम्मीदवार अब 20 लाख रुपये की जगह पर अधिकतम 28 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे।
                  गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में उम्मीदवार अब नई सीमा के तहत चुनावी खर्च कर सकेंगे। इन पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग जल्द चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox