उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने किसानों के बिजली के बिल किये आधे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने किसानों के बिजली के बिल किये आधे

-उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले बिजली बिलों को लेकर योगी सरकार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने जनता को प्रलोभन देने के लिए अनेकों घोषणाये की है। उसी तर्ज पर अब यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी किसानों को फायदा पंहुचाने के लिए चुनावों से ठीक पहले बिजली बिलों को आधा करने की घोषणा कर दी है। सीएम योगी ने यह घोषणा कर विरोधियों के मुंह बंद कर दिये है जो बिजली के नाम पर प्रदेश में राजनीति करने की योजना बना रहे थे। योगी जी के इस बड़े तोहफे से प्रदेश के लाखों किसानों को काफी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही हैं।
                 यूपी विधान सभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किसानों के लिए बिजली के दाम आधे करने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी के संकल्प किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में निजी नलकूप कनेक्शनों की बिजली दरों में 50 फीसदी की कमी कर बड़ी राहत देने के लिए सीएम योगी का हार्दिक अभिनंदन।
                ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ’निजी नलकूप के नए बिलों में ग्रामीण मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 2 रुपये/यूनिट से घटकर 1 रुपये/यूनिट और फिक्स चार्ज 70 रुपये प्रति हॉर्स पावर से घटकर 35 रुपये/हॉर्स पावर होगा। अनमीटर्ड कनेक्शन में फिक्स चार्ज 170 रुपये/हॉर्स पावर की जगह 85 रुपये/हॉर्स पावर होगा.।
               यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि शहरी मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 6 रुपये/यूनिट से घटकर 3 रुपये/यूनिट और फिक्स चार्ज 130 रुपये/हॉर्स पावर से घटकर 65 रुपये/हॉर्स पावर होगा. एनर्जी एफिशिएंट पंप में दर 1.65 रुपये/यूनिट से घटकर 83 पैसे/यूनिट और फिक्स चार्ज 70 रुपये/हॉर्स पावर की जगह 35 रुपये/हॉर्स पावर होगा।
                    माना जा रहा है कि विधान सभा चुनाव से पहले किसानों को अपने पाले में लाने के लिए योगी सरकार ने बिजली की कीमतें आधी करने का फैसला किया है। अब देखना यह है कि योगी जी की इस घोषणा का विपक्ष के पास क्या तोड़ या फिर विपक्ष अब यूपी में बिजली फ्री देने का ऐलान करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox