जापान और ऑस्ट्रेलिया ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जापान और ऑस्ट्रेलिया ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

-सिडनी में हिन्द-प्रशान्त क्षेत्र में चीन से निपटने के लिए रक्षा सहयोग बढ़ाने के ऐतिहासिक समझौते पर करेगे हस्ताक्षर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सिडनी/शिव कुमार यादव/- सिडनी, पांच जनवरी को ऑस्ट्रेलिया और जापान रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। ऑस्ट्रेलिया और जापान के इस समझौते को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया जा रहा है, लेकिन यह चीन को नाराज कर सकता है। फिर भी दोनो देश हिन्द व प्रशांन्त क्षेत्र में चीन से निपटने के लिए इस समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा एक डिजिटल सम्मेलन में समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। मॉरिसन ने कहा, ‘‘यह समझौता ‘ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स’ और ‘जापानीज सेल्फ डिफेंस फोर्सेस’ के बीच महत्वपूर्ण और जटिल व्यावहारिक संबंधों को मजबूत करेगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया और जापान करीबी मित्र हैं। हमारी विशेष सामरिक साझेदारी पहले से अधिक मजबूत है, यह हमारे साझे मूल्यों, लोकतंत्र एवं मानवाधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रतिबिम्बित करती है तथा एक स्वतंत्र, खुले और लचीले हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे साझा हितों को दर्शाती है।’’

ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ ऑकस त्रिपक्षीय समझौता किया था। इसके तहत अमेरिका और ब्रिटेन ने परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बियों को हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करने का संकल्प लिया था। इस समझौते ने चीन को नाराज कर दिया था। मॉरिसन ने बुधवार को जारी बयान में जापान के साथ होने वाले समझौते को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह समझौता दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के साथ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक संवाद ‘क्वाड’ के भी सदस्य हैं तथा ऑस्ट्रेलिया इसमें भी योगदान देना जारी रखेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox