मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ऑटो लूट मामले में पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ऑटो लूट मामले में पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार

-आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन व वारदात में शामिल स्कूटी व दो बटनदार चाकू किये बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आपराधिक वारदातों में शामिल बदमाशों के एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए शालीमार बाग इलाके में डकैती की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों ने ऑटो चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, अपराध में इस्तेमाल एक स्कूटी, दो बटन वाले चाकू और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। पांचों आरोपी दिल्ली में घरों का कामकाज कर कमाई करने के लिए आए थे। फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, दो जनवरी को एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर, जीटी करनाल रोड पर यात्रियों का इंतजार कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे कुछ व्यक्ति आये और शालीमार बाग जाने के लिए ऑटों में बैठ गए.। ऑटो रिक्शा जब गुरुद्वारा सोम बाजार के पास पहुंचा, तब उन लोगों ने चाकू निकालकर ऑटो ड्राइवर से उसका पर्स, मोबाइल फोन और पैसे लूटकर फरार हो गये।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की स्कूटी पर गिरोह के कुछ सदस्य आजादपुर की ओर जाएंगे। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा हर दोपहिया वाहनों की जांच के लिए नानक प्याऊ के पास जीटी करनाल रोड पर एक टीम तैनात की गई। शाम करीब चार बजे तीन लोग एक स्कूटी पर आ रहे थे और पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगे। तभी पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उनका पीछा किया और उन्हें धर दबोचा। आरोपियों की पहचान निलेश, जितेंद्र उर्फ जीतू और करमजीत के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने दो बटन वाले चाकू बरामद किये। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया की शालीमार बाग इलाके में उन्होंने ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही दो अन्य सहयोगियों का भी खुलासा किया। सूचना के आधार पर मॉडल टाउन पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आरोपियों की निशानदेही पर उनके दो सहयोगियों को भी धर दबोचा। जिनकी पहचान विकी कुमार और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। सभी आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्नैचिंग, वाहनचोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपी काम की तलाश में दिल्ली आये थे और घरों में काम ढूंढ रहे थे लेकिन फिर चोरी की राह पकड़ ली और अपराध करने में जुट गये। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox