इंटर स्टेट गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8 किलो गांजा बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंटर स्टेट गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8 किलो गांजा बरामद

-विशाखापतनम से गांजा लाकर दिल्ली व गाजियाबाद में करता था सप्लाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पूर्वी दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ व नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक इंटर स्टेट गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी विशाखापतनम से तीन हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदता था और गाजियाबाद व दिल्ली में सप्लाई करता था। पुलिस ने शाहरूख नामक नशा तस्कर के कब्जे से आठ किलो गांजा बरामद किया है। मामले की संबंधित एफआईआर थाना विवेक विहार में दर्ज करवाई गई है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि इलाके में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिये शाहदरा जिला पुलिस ने अभियान चलाया हुआ हैं जिसके लिये स्पेशल स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर विकास कुमार की देखरेख में एसआइ विनीत प्रताप व लोकेंद्र व अन्य की टीम बनाई।टीम को एक तस्कर के बारे में गुप्त सूचना मिली थी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सूर्य नगर की लाल बत्ती के पास जाल बिछाया। टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी उसने अपने कंधे पर पालिथीन रखी हुई थी जिसमें सामान भरा हुआ था। टीम ने उसे रोककर जांच की तो पालिथीन में गांजा बरामद हुआ, पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने खुलासा किया कि वह विशाखापटनम से गांजा खरीदकर बस व ट्रेन के जरिये गाजियाबाद लाता है। उसने गांजा मंजूनाथ नाम के व्यक्ति से तीन हजार रुपये किलो के हिसाब से खरीदा था, उस गांजे को इसे गाजियाबाद के डासना मसूरी के रहने वाले वसीम को छह हजार रुपये प्रतिकिलो के दाम में बेचना था। पुलिस टीम वसीम की तलाश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox