नॉर्थ जिला एएटीएस ने पकड़ा एक कुख्यात वाहन चोर, 4 बाईक बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नॉर्थ जिला एएटीएस ने पकड़ा एक कुख्यात वाहन चोर, 4 बाईक बरामद

-आरोपी 11 मामलों में रहा है शामिल, 5 मामलों का हुआ खुलासा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- नॉर्थ जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने एक कुख्यात वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी से 5 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी से 4 मोटर साइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी पहले से 11 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है लगभग हर जिले में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।
                  इस संबंध में नॉर्थ जिला की अतिरिक्त डीसीपी अनीता रॉय ने बताया कि एक जनवरी को एएसआई दिनेश को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी पुस्ता रोड़ वजीराबाद आयेगा। एएसआई ने यह जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दी। जिसपर एएटीएस के दिनेश, हवलदार बाल कृष्ण, राकेश, सिपाही दीपक व अमित की टीम बनाई गई और एसीपी जयपाल सिंह ने अपराधी को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने पुस्ता रोड़ वजीराबाद में जाल बिछाया और आरोपी रहमान उर्फ इरशाद उर्फ कौसर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से वन प्लस का एक उच्च श्रेणी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसे उसने बाड़ा हिन्दू राव से छीना था। वहीं पूछताछ में पुलिस ने आरोपी से 4 मोटर साइकिल भी बरामद की है। सभी चोरी की है जो विभिन्न क्षेत्रों से चुराई गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या, चोरी व स्नेचिंग की 11 वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रहमान उर्फ इरशाद  उर्फ कौसल निवासी जेजे कालोनी, बवाना, दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox