अब सिद्धू भी बांटने लगे चुनावी ’लॉलीपॉप’, भदौड़ में महिलाओं पर हुए मेहरबान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब सिद्धू भी बांटने लगे चुनावी ’लॉलीपॉप’, भदौड़ में महिलाओं पर हुए मेहरबान

-महिलाओं को हर महीने 2 हजार व साल में 8 सिलेंडर मुफ्त, महिलाओं की रजिस्ट्री फ्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पंजाब में अभी तक जिन घोषणाओं को लॉलीपॉप व धोखा बताकर उनका विरोध कर रहे पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अब स्वयं चुनावी लॉलीपॉप बांटने में जुट गये हैं। भदौड़ में एक चुनावी रैली के दौरान सिद्धू ने महिलाओं पर मेहरबान होते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर गृहणी को 2 हजार रुपए महीना मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें साल में 8 गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे यानी हर सवा महीने बाद उन्हें मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा।
                    इसके अलावा महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पूरी तरह से मुफ्त होगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने पर हर महिला को एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा की थी। सिद्धू इसे लॉलीपॉप और भीख बताकर कहते रहे कि आप झूठ बोल रही है लेकिन मैं इस वादे को जरूर पूरा करूंगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में माफिया की जेब से निकालकर वह ये वादा पूरा करेंगे।

सिद्धू के महिलाओं से चुनावी वायदे
-5वीं पास करने वाली लड़की को 5 हजार
-10वीं पास के बाद लड़की को 15 हजार रुपए
-12वीं पास करने वाली को 20 हजार रुपए
-विदेश जाना है तो टैबलेट दिया जाएगा
-12वीं के बाद कॉलेज में दाखिले की पर्ची से स्कूटी देंगे
-हर जिले में महिलाओं के स्किल्ड डेवलपमेंट सेंटर खोलेंगे
-स्वरोजगार के लिए घर बैठे 2 लाख का लोन
-स्वरोजगार की मंजूरी के लिए सिंगल विंडों सिस्टम
                 इससे पहले नवजोत सिद्धू ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कहा था कि पंजाब की महिलाओं को भिखारी न समझो। जो उन्हें एक-एक हजार रुपया दोगे। सिद्धू ने कहा था कि केजरीवाल यह पैसा कहां से लाएंगे। माफिया खत्म करने के बावजूद भी महिलाओं को देने के लिए करोड़ों रुपए नहीं मिलेंगे। हालांकि अब सिद्धू भी उसी लाइन पर आ गए हैं और चुनावी लॉलीपॉप बांटने में जुट गये हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox