नये साल पर गर्लफ्रेंड को हिल स्टेशन पर घुमाने के लिए करते थे कार चोरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नये साल पर गर्लफ्रेंड को हिल स्टेशन पर घुमाने के लिए करते थे कार चोरी

-एएटीएस ने 50 किलोमीटर सीसीटीवी जांच कर वारदात के 48 घंटे में पकड़े तीन लुटेरे, लूट के चार मामलें किये हल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला में लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे एक गिरोह का एएटीएस व द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने करीब 50 किलोमीटर तक सीसीटीवी जांच कर 48 घंटे में अपराधियों की पहचान कर उन्हे पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तीन लुटेरों को पकड़ा है जो नये साल पर अपनी महिला दोस्तों को हिल स्टेशन पर घुमाने के लिए लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पकड़ने जाने के बाद चार वारदातों के हल होने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों से एक लूटी गई हुंडई एक्सेंट कार नंबर डीएल 1आरटीए 9402, एक लूटा एंड्रॉयड सैमसंग मोबाइल फोन, कार डकैती के दौरान इस्तेमाल किए गए हैंड पंच व 3000 रूपये नगद बरामद किये हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला के अतिरिक्त डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से घरों, दुकानों व सड़कों पर वाहन लूट की लगातार वारदातें सामने आ रही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने एएटीएस की एक टीम जिसमें कमलेश कुमार, आई/सी एएटीएस द्वारका, के नेतृत्व में एसआई विकास यादव, एसआई दिनेश, एचसी शामिल जितेंद्र, एचसी विजय सिंह, एचसी सोनू, एचसी दीपक, कॉन्स्टेबल मनोज, कॉन्स्ट. परविंदर, कास्ट मनीष, सी.टी. संदीप, सी.टी. विनीत, सी.टी. सौरभ और कांस्ट सतेंदर को शामिल किया गया और अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस की भी एक टीम एसआई अनुज यादव, एएसआई वेद प्रकाश, एचसी रवि प्रकाश और सीटी राजू की बनाई गई और सभी ने अपना काम शुरू किया। दोनो टीमों ने चारों मामलों में शिकायतकर्ताओं से मुलाकात की आरोपियों का हुलिया जाना और उनके वारदात करने व फरार होने का ब्यौरा इक्टठा किया। इसके बाद टीम ने करीब 50 किलोमीटर तक सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की और खबरियों के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की बिंदापुर में हुलिये के अनुरूप एक लड़का व दो नाबालिग आरोपी वारदात करने के लिए घूम रहे है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होने द्वारका में डीपीएस रेड लाईट पर एक्सेंट कार छीनी थी और उसका मोबाइल फोन भी छीन कर फरार हो गये थे। दूसरी घटना बाबा हरिदास नगर थाने की है जिसमें शिकायतकर्ता अपने कार्यालय में बैठा था तक दो लड़के आये और चाकू की नोक पर 8000 रूपये व मोबाइल छीनकर उसे चाकू मारकर घायल कर फरार हो गये। तीसरी घटना जाफरपुर क्षेत्र की है जहां घर में बैठे लोगों को बंधक बनाकर चार युवक 11000 रूपये छीनकर फरार हो गये। तथा चौथी घटना द्वारका नॉर्थ की है जिसमें दो लड़के स्कूटी पर जा रहे थे तो 4 से 5 युवकों ने ऑटों से उन्हे टक्कर मार कर 10000 रूपये और आईडी लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि इनमें पवन पुत्र मुंशी निवासी साहूपुरा, बल्लभगढ़ हरियाणा नामक अपराधी पहले भी लूट व वाहनचोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। वह अपनी महिला दोस्तों को पहाड़ों पर घुमाने के लिए वारदातो ंको अंजाम देता था। इसके लिए उसी ने अपना एक गिरोह बनाया था जो लूट के बाद रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो नाबालिग पकड़े गये है। जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बाबा हरिदास नगर, जाफरपुर व द्वारका नॉर्थ के दो मामलों के हल होने का खुलासा किया है। अतिरिक्त डीसीपी ने बताया कि पुलिस दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox