दिन में काम रात को चोरी करने वाले नेपाली गिरोह का पर्दाफाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिन में काम रात को चोरी करने वाले नेपाली गिरोह का पर्दाफाश

-सदर बाजार पुलिस ने पकड़े नेपाली गिरोह के चार चोर, अधिकतर आरोपी गार्ड, शेफ व हैल्पर के रूप में कार्यरत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नेपाल से आकर दिल्ली एनसीआर में गार्ड, शेफ व हैल्पर के रूप में कार्यरत नेपाली चोर गिरोह के सदस्य दिन में काम और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। सदर बाजार पुलिस ने ऐसे नेपाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार नेपाली चोरों को पकड़ा है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दो सदर बाजार व एक क्नॉट प्लेस में सेंधमारी के मामले सुलझने की बात कही है।

डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि सदरबाजार में सेंधमारी की वारदाते अचानक बढ़ जाने से पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एसएचओ कन्हैया लाल यादव ने एएसअई राकेश सिंह, सिपाही गौरव, अमरजीत, प्रमोद अनुज व महिला सिपाही पज्ञा की एक टीम बनाकर एसीपी आनन्द के निर्देशन में चोरों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने सदरबाजार व आसपास करीब 50 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और आरोपियो की पहचान की तथा फिर उनकी तस्वीरों को लोकल लोगों व गार्डों को दिखाया तथा खबरियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर टीम ने पहले आरोपी पारस उर्फ प्रकाश को अशोक विहार, सैक्टर-5 गुरूग्राम हरियाणा से पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपने दूसरे साथियो की जानकारी दी जिसके आधार पर पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू शेफ, शंकर शेफ व राजकुमार गार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया। चारो आरोपी गुरूग्राम में एक ही परिसर में किराये पर रहते थे जो दिन में विभिन्न जगहों पर काम करते थे और रात को बड़े बाजारों में सेंधमारी करते थे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि चार में से तीन आरोपी करीब 25 साल से नौकरी कर रहे थे लेकिन चौथा आरोपी हाल ही में सुरक्षा गार्ड के पद पर दिल्ली में आया था। इसमें गिरोह का सरगना पारस उर्फ प्रकाश सदर बाजार मार्केट में पहले भी काम कर चुका है जिसकारण उसे मार्केट की पूरी जानकारी थी जिसके चलते ये सेंधमारी करते थे। आरोपी प्रकाश चोरी किये गये कीमती सामान को बस के जरीये नेपाल भेज देता था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान पारस उर्फ प्रकाश निवासी अशोक विहार, सेक्टर-5, गुरुग्राम, हरियाणा, उम्र 24 साल। जिला कैलाशी, नेपाल के स्थायी निवासी, दीपक उर्फ दीपू निवासी जिला, कैलाई नेपाल, आयु-26 वर्ष, शंकर निवासी कैलाई, नेपाल, आयु-25 वर्ष, राज कुमार निवासी जिला कैलाई, नेपाल, आयु- 22 वर्ष के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों से 39,235/- रुपये नगद, 3 सीपी प्लस सीसीटीवी कैमरे और सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाले घर तोड़ने के उपकरण और दो लैपटॉप बरामद किये है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके। इसके साथ ही गांधी मार्केट, सदर बाजार व क्नॉट पैलेस में इुई एक साथ तीन दूकानों में चोरियों का खुलासा हो गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox