ओमिक्रॉन की अब तक 38 देशों में दस्तक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओमिक्रॉन की अब तक 38 देशों में दस्तक

-डब्ल्यूएचओ का दावा- इससे अभी नही हुई एक भी मौत दर्ज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/डब्ल्यूएचओ/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट 38 देशों में दस्तक दे चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि विश्व के लिए अच्छी खबर यह है कि अभी तक इसके संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ओमिक्रॉन कितना ज्यादा संक्रामक है और यह कितना गंभीर रूप से बीमार करता है और इस पर मौजूदा वैक्सीन्स का असर होगा या नहीं., इस पर जांच चल रही है और यह पता चलने में अभी हफ्तों का समय लग सकता है।
                   कनाडा में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित 15 लोग मिले हैं। कनाडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि देश में फिर से संक्रमण बढ़ सकता है। ऐसे में वैक्सीनेशन कैंपेन में और अधिक तेजी लाने की जरूरत है। साथ ही 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को बूस्टर डोज लगवाने की सलाह दी गई है। कनाडा सरकार ने दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट कराना जरूरी कर दिया है। साथ ही दक्षिण अफ्रीका समेत 10 अफ्रीकी देशों से आवाजाही पर रोक लगा दी है।
                 दक्षिण अफ्रीका में बच्चों में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान यह चिंता की बात है। 5 साल से कम उम्र के ज्यादातर बच्चे कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग सबसे अधिक संक्रमित हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों की है। पहली और दूसरी लहर के दौरान ऐसा नहीं देखा गया था।
                कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए अमेरिका में सोमवार से नए नियम लागू किए जा रहे हैं। अब न्ै आने वाले इंटरनेशनल ट्रैवलर्स को यात्रा के 24 घंटे पहले अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा। हालांकि, वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके लोगों को थोड़ी छूट दी गई है। वे यात्रा से तीन दिन पहले कराए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी दिखा सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox