द्वारका में ड्रग्स व अवैध विदेशियों के गठजोड़ को तोड़ने में जुटी पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में ड्रग्स व अवैध विदेशियों के गठजोड़ को तोड़ने में जुटी पुलिस

-द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल व मोहन गार्डन पुलिस कर रही इस गठजोड़ के खिलाफ गहनता से जांच व कड़ी कार्यवाही - पुलिस व स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी बना अवैध विदेशी नागरिक व ड्रग्स का गठजोड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/- द्वारका पुलिस जिला के मोहनगार्डन थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी नागरिक व उनका ड्रग्स कनेक्शन न केवल पुलिस के लिए बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। आये दिन पुलिस अवैध विदेशियों को पकड़ कर जहां उन्हे डिपोर्ट कर रही है वहीं उनके ड्रग्स गठजोड़ को भी तोड़ने में जुटी है। हालांकि अभी तक जांच में जो तथ्य सामने आये है वो चौंकाने वाले हैं। मोहन गार्डन में रहने वाले अधिकतर विदेशी नागरिकों के तार किसी न किसी तरह से ड्रग्स सप्लाई से जुड़े मिले है। जिनके खिलाफ अब द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल व मोहन गार्डन पुलिस ने पूरे जोर-शोर से कार्यवाही व जांच शुरू कर दी है। अपनी कार्यवाही में अब तक पुलिस काफी संख्या में अवैध विदेशियों को पकड़कर डिपोर्ट कर चुकी है और भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद कर चुकी है। पुलिस की इस कार्यवाही से अब अवैध विदेशी नागरिक व ड्रग्स गठजोड़ अब टूट रहा है। पुलिस की इस कार्यवाही की स्थानीय लोग भी अब प्रशंसा कर रहे हैं।
               द्वारका जिला में डीसीपी शंकर चौधरी द्वारा चलाये जा रहे वर्चस्व अभियान के अब सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। कुछ समय पहले तक द्वारका जिला को अपराधियों का गढ़ माना जा रहा था और करीब-करीब हर दूसरे दिन कहीं न कहीं गोली चलने व हत्या के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन फिर द्वारका जिला ने वर्चस्व अभियान शुरू कर अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू किया हालांकि अभियान की शुरूआत भी कुछ अच्छी नही रही थी और चार ऐसी वारदाते सामने आई थी जिससे इस अभियान व सवालिया निशान लगना शुरू हो गया था। लेकिन फिर इसके बाद एक के बाद एक मुठभेड़ के मामले सामने आये और पुलिस ने अपराधियों को धड़ाधड़ पकड़ना शुरू कर दिया। ठीक इसी तरह मोहन गार्डन में भी विदेशी नागरिक व ड्रग्स का गठजोड़ भी पुलिस के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी जिसपर डीसीपी द्वारका ने एक्शन लेते हुए पुलिस टीमों को विदेशियों के वैध कागजात व्यापक तौर पर जांचने के आदेश दिये तथा एंटी नारकोटिक्स सेल, स्पेशल स्टाफ टीम, एएटीएस टीम व स्थानीय थाना पुलिस को इस काम के लिए लगाया गया था। यहां यह भी बता दें कि जैसे ही विदेशी नागरिकों की धरपकड़ शुरू हुई थी तो मोहनगार्डन थाने पर विदेशियों ने हमला भी बोला था। जिसके बाद पुलिस ने व्यापक रूप से क्षेत्र में कार्यवाही शुरू की और अभी तक करीब 100 विदेशियों को पुलिस अवैध वीजा व पासपोर्ट के मामले में डिपोर्ट कर चुकी है। वहीं पुलिस का यह भी मानना है कि मोहन गार्डन में रहने वाले अधिकतर विदेशी अवैध रूप से रह ही रहे है साथ ही ड्रग्स तस्करी का कार्य भी कर रहे है। पुलिस अभी तक काफी मात्रा में इनसे हेरोइन बरामद कर चुकी है। अभी एक दिन पहले भी एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक नाइजीरियन से 10 किला 688 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस विदेशियों पर पैनी नजर बनाये हुए है और पुलिस ड्रग्स तस्करी से जुड़े हर विदेशी तार को काट कर उन्हे सलाखों के पिछे भेज रही हैं ताकि देश व क्षेत्र के युवाओं व लोगों को नशे से बचाया जा सके। अब देखना यह है कि पुलिस की यह मुहीम कितनी सफल होती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox