फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार -आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार -आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ के एरिया में स्थित एक दुकानदार को जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती मांगने के मामले में वांछित दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
                  मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी प्रभारी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने व अन्य अपराधिक मामलों में वांछित दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि सुधीर निवासी जिला इटावा उत्तर प्रदेश हाल शास्त्री नगर बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसने एल्युमिनियम व शीशे की दुकान किराए पर ले रखी है। 04 नवंबर 2021 की रात को दो लड़के उसके कमरे पर आए। उसे धमकाते हुए डेढ़ लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
                 उन्होंने बताया कि अपराधिक मामलों की सुचना पर तत्परता से कार्रवाई करने व वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में एसपी श्री वसीम अकरम द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले मे वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ सहायक की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बराही रोड बहादुरगढ़ के एरिया से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान वासु उर्फ रितिक निवासी बराही रोड बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में फिरौती मांगने की उपरोक्त वारदात व अन्य आपराधिक वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से वारदात में अवैध हथियार, मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल के इस्तेमाल जोन के संबंध में खुलासा हुआ।
                  उन्होंने बताया कि मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान अर्जुन निवासी गांव लाडपुर दिल्ली के तौर पर हुई। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। उपरोक्त मामले में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए गए आरोपी वासु उर्फ रितिक के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक देशी पिस्तौल व मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्त में आये आरोपियों खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox