
-दीपक छिल्लर की इस उपलब्धि ने किया बहादुरगढ़ का नाम रोशन
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- स्वास्थ्य हेल्थ फ़िटनेस और सामाजिक मुहीम जगाने के साथ वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन ने दीपक छिल्लर को सम्मानित किया है। दीपक छिल्लर ने इस उपलब्धि से बहादुरगढ़ के साथ-साथ देश का नाम फिर से रोशन किया है। लोगों ने व खेल ग्रुपों ने दीपक छिल्लर की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाई दी है।
यहां बता दें कि दीपक छिल्लर ने साइरन के साथ मिलकर 15 अगस्त को इंडिया रनिंग डे पर इंडिया फ्लैग के साथ भाग ले कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के समारोह में अपना नाम दर्ज करवाया था। लोगों को जागरूक करने और फिटनेस आइकन अवार्ड दीपक छिल्लर के नाम पहले से ही दर्ज है। दीपक छिल्लर को देश में होने वाली अलग अलग राज्य मे मैराथन मे एक राजदूत, प्रेरक, पेसर के रूप में मैराथन मे बुलाते रहते हैं। बीआरजी ग्रुप के सभी धावको ने और बहादुरगढ़ शहर के लोगो ने दीपक को बधाई दी।





More Stories
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
प्राकृतिक आहार प्रणाली एनडीएस डिटाॅक्स सेंटर, उचाना का दिल्ली में तीन दिन के स्वास्थ्य शिविर की घोषणा, पंजीकरण प्रारंभ.
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग