इस्कॉन मंदिर द्वारका में गिरधर को लगा 56 अन्नकूट का भोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कॉन मंदिर द्वारका में गिरधर को लगा 56 अन्नकूट का भोग

- गोवर्धन पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण को लगाया गया भोग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दीपावली से दूसरे दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग गोवर्धन के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करते है और उन्हे विभिन्न पकवानों का भोग लगाते है। द्वारका के इस्कॉन मंदिर में भी गोवर्धन पूजा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। पूजा अर्चना के दौरान भक्तों ने गिरधर को 56 अन्नकूट का भोग लगाया और श्रद्धालुओं ने मिलकर गोवर्धन महाराज की आरती की।
                   गोवर्धन पूजा यानी गो-वंश की रक्षा का पर्व शुक्रवार को दिल्ली की द्वारका उपनगरी में स्थित रुक्मिणी द्वारकाधीश इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस्कॉन के सेवादार प्रीतमपाल व प्रशांत मुकुंद दास ने बताया कि गिरधर को 56 अन्नकूट का भोग लगाया जा रहा है। साथ ही अनेक द्रव्य पदार्थों से अभिषेक भी किया गया है। यहां पर आकर श्रद्धालु भी अपने आराध्य की आराधना पूरी तन्मयता से करते हैं। उन्होंने बताया कि यहां हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं और भगवान को भोग लगाकर गोवर्धन पूजा मना रहे हैं। यहां हर साल दीपावली व गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य तैयारी की जाती है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। यह त्यौहार श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा व भक्ति का प्रतीक है। लोग पूजा के बाद भगवान से आर्शिवाद के रूप में मन्नत भी मांगते हैं। इस बार कोरोना के बाद से दीपावली पर यह पहला अवसर था जब श्रद्धालु खुलकर मंदिर आये और पूजा अर्चना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox