सोलधा हत्याकांड की वारदात पर झज्जर एसपी ने किया घटना स्थल का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोलधा हत्याकांड की वारदात पर झज्जर एसपी ने किया घटना स्थल का दौरा

-दोषियों को पकड़ने के लिए एएसपी बादली श्री अमित के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सोलधा गांव में बीती देर शाम हुई एक जिम संचालक के हत्याकांड को लेकर एसपी झज्जर श्री राजेश दुग्गल ने घटना स्थल का दौरा किया और इस मामले के आरोपियों को पकडने के लिए एएसपी बादली श्री अमित के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। उन्होने कहा कि आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।
                     बृहस्पतिवार की देर शाम को गांव सोलधा निवासी एक व्यक्ति कृष्ण की अज्ञात आरोपियों द्वारा गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त वारदात की सूचना पर एसपी झज्जर श्री राजेश दुग्गल स्वयं मौका पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंच कर घटनाक्रम का बारीक की जायजा लेते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों तथा पुलिस अधिकारियों से वारदात की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान घटनास्थल पर एसपी श्री राजेश दुग्गल के साथ थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
                     जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि एसपी श्री राजेश दुग्गल के दिशा निर्देशानुसार उपरोक्त मामले की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वारदात को जल्द से जल्द सुलझाने तथा वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त मामले को सुलझाने तथा वांछित दोषियों को पकड़ने के लिए एएसपी बादली श्री अमित के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसमें सीआईए प्रभारी एक, दो बहादुरगढ, थाना प्रबन्धक व साइबर सैल की टीम को शामिल किया गया है। उपरोक्त मामले को सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा हर एंगल से गहन जांच की जाएगी। उपरोक्त वारदात के दोषियों को काबू करने तथा वारदात को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस के स्तर पर हर संभव कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox