नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नॉर्थ जिला की जगुआर हाईवे पेट्रोल टीम 2 व 3 ने दो अलग-अलग मामलों में एक नाबालिग समेत 3 वाहन चोरों का 4 किलोमीटर व एक किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
इस संबंध में नॉर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि जिला की जगुआर टीम 2 और 3 जब आईएसबीटी निगम बोध घाट पर गश्त कर रही थी तो टीम के हवलदार दिलीप सिंह, सिपाही सुरेश, गौरव, लक्ष्मण व वीरेन्द्र ने आईएसबीटी निगम बोध घाट की तरफ से तेज गति से अपाचे बाईक पर दो लोगों को आते देखा तो रिंग रोड़ से आयरन गेट की तरफ तेजी से जा रहे थे। टीम ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो दोनो रूकने की बजाये गति बढ़ाकर भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने तुरंत उनका चार किलोमीटर तक पीछा कर उन्हे पकड़ लिया। पुलिस ने जब बाईक की जांच की तो वो चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपियो ंकी पहचान मो. जैद, पुत्र मो. अजफल, निवासी चौहान बांगर, सीलमपुर, दिल्ली (पहले पीएस की स्नैचिंग के मामले में शामिल पाया गया) व मो. अमन पुत्र मो. आरिफ, निवासी चौहान बांगर सीलमपुर, दिल्ली (पहले पीएस की स्नैचिंग के मामले में शामिल पाया गया)। टीम ने आगे की कार्यवाही के लिए मामला पीएस कोतवाली को सौंप दिया है।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को चोरी की बाईक के साथ पकड़ा है। टीम 3 के एएसआई वीरेन्द्र, सिपाही पंकज व दिनेश के साथ गश्त कर रहे थे। तभी बुराड़ी की तरफ से आकर रिंग रोड़ से वजीराबाद की तरफ तेजी से एक बाईक जा रही थी। टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वो रूकने की बजाये तेज गति कर भागने लगा तो पुलिस टीम ने उसका एक किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। जांच में बाईक चोरी की पाई गई। जिसपर टीम ने आरोपी को वजीराबाद थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग था और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने जो केटीएम बाईक चोरी की थी वह पीएस साकेत क्षेत्र से चुराई गई थी।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता